Kamlesh Kumar Good School में अभिनंदन समारोह कार्यक्रम आयोजित

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: Kamlesh Kumar Good School(कमलेश कुमार गौड स्कूल )में रविवार को अभिनंदन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मोह लिया। इस दौरान मेधावियों को जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। गांव मुबारिकपुर स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: Kamlesh Kumar Good School(कमलेश कुमार गौड स्कूल )में रविवार को अभिनंदन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मोह लिया। इस दौरान मेधावियों को जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। गांव मुबारिकपुर स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर रही।

प्रधानमंत्री की मन की बात सुनवाई

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने कहा कि सभी छात्रों को कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। अच्छा छात्र ही देश का जिम्मेदार नागरिक बन अपना कर्तव्य निभा सकता है। इस दौरान उन्होंने बच्चों को प्रधानमंत्री के मन की बात सुनवाई गई।

मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान रेखा नागर द्वारा विद्यालय के मेधावियों छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन पलक त्यागी व काजल शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रमोद कुमार शर्मा, विनोद कुमार गौड़, मदनपाल, राकेश गौड, आदेश गुड्डू, अजब सिंह नागर, जतन भड़ाना आदि उपस्थित रहे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News