Weather आसमान में छाए रहेंगे बादल, जानिए क्या रहेगा अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather  देश के लगभग अधिकांश राज्यों से ठंड की वापसी हो गई है। हालांकि, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के वक्त लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। उधर , पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की मानें […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather  देश के लगभग अधिकांश राज्यों से ठंड की वापसी हो गई है। हालांकि, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के वक्त लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। उधर , पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है।

मौसम विभाग की मानें तो एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर ०७ मार्च तक बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है।

कैसा रहेगा नई दिल्ली का मौसम (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 6 मार्च को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। उधर , आज नई दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे। आगामी दिनों में नई दिल्ली के अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। कल यानी 7 मार्च को नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल (Weather)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। उधर , लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, गाजियाबाद में आंशिकतौर पर बादल भी छाए रहेंगे।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट बर्फबारी की उम्मीद है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और केरल और ओडिशा में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद है। इसके साथ ही, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने की उम्मीद है और 7 मार्च तक जारी रह सकती है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News