Dolly Chaiwalla डॉली चाय वाला कौन है ? बिल गेट्स को चाय पिलाकर मशहूर, साउथ फिल्मों का निकला कनेक्शन

Khabarwala 24 News New Delhi: Dolly Chaiwalla महाराष्ट्र के नागपुर का एक चायवाला इन दिनों सुर्खियों में है। इस चायवाले का नाम डाॅली चाय वाला है। डॉली की चाय बनाने की कला को वह यूं तो खुद ही यूट्यूब पर शेयर करते रहते हैं, लेकिन अब वे माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को चाय पिलाकर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Dolly Chaiwalla महाराष्ट्र के नागपुर का एक चायवाला इन दिनों सुर्खियों में है। इस चायवाले का नाम डाॅली चाय वाला है। डॉली की चाय बनाने की कला को वह यूं तो खुद ही यूट्यूब पर शेयर करते रहते हैं, लेकिन अब वे माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को चाय पिलाकर मशहूर हैं। बिल गेट्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जो अब तक दुनियाभर में करीब 90 लाख लोगों तक पहुंच चुका है। चलिए जानते हैं कि डॉली चायवाला कौन है?

जानिए कौन है डॉली चायवाला? (Dolly Chaiwalla)

डॉली चायवाला महाराष्ट्र के नागपुर में चाय बनाते हैं। वह अनोखे अंदाज में चाय बनाकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर चुके हैं। यूट्यूब पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। उनके यूट्यूब चैनल डाॅली की टपरी नागपुर पर 900 K सब्स्क्राइबर हैं। उन्होंने अब तक करीब 171 वीडियो शेयर किए हैं। वहीं इंस्टाग्राम पेज पर उनके 10000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बायो में उनके स्टॉल की लोकेशन भी शेयर की गई है। बड़ा धूप का चश्मा, गले में सोने की चेन और अनोखा हेयरस्टाइल डॉली के लुक को खास बनाता है। वह अनमैरिड हैं।

क्या कहा बिल गेट्स ने ? (Dolly Chaiwalla)

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स इन दिनों इंडिया में हैं। उन्होंने ये वीडियो एक होटल के पास शूट कराया। बिल गेट्स ने लिखा- भारत में आप हर जगह इनोवेशन देख सकते हैं। यहां तक ​​कि एक साधारण कप चाय की तैयारी में भी!

कौन है डॉली चायवाला ? (Dolly Chaiwalla)

डॉली चायवाला ने बिल गेट्स के साथ वीडियो वायरल होने के बाद एक न्यूज एजेंसी से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता था कि वे कौन लोग हैं। मुझे लगा कि वे विदेशी लोग हैं, इन्हें चाय पिलानी चाहिए। जब मैं वीडियो शूट होने के बाद नागपुर वापस आया, तब मुझे पता चला कि वे कौन लोग थे। बिल गेट्स ने मुझे कहा- आपने मुझे शानदार चाय पिलाई। हालांकि बहुत ज्यादा बातचीत नहीं हुई।

क्या है साउथ की फिल्मों से कनेक्शन? (Dolly Chaiwalla)

डॉली चायवाला से पूछा गया कि आपने ये स्टाइल कहां से अडॉप्ट किया है? इस पर उन्होंने ये मैंने साउथ फिल्मों से कॉपी किया है। मैं साउथ की मूवीज देखता हूं। इसे मैं वहीं से सीखा हूं। आगे डॉली ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी को चाय पिलाना चाहता हूं। मैं उन्हें पक्का चाय पिलाऊंगा। डॉली ने आगे कहा- मैं बस लोगों को चाय पिलाकर उनके चेहरे पर स्माइल देखना चाहता हूं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News