Rann Of Kutch में प्राकृतिक नज़ारों के बीच ईको-फ्रेंडली थीम पर बना Hodka Rann Stay, देता है एकदम देसी अनुभव

Khabarwala 24 News New Delhi : Rann Of Kutch वो कहते हैं न कि गुजरात घूमने गए और आपने कच्छ नहीं देखा तो गुजरात की यात्रा बेकार है। कच्छ का रण या Rann Of Kutch गुजरात के कच्छ शहर में उत्तर और पूर्व में फैला हुआ दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना रेगिस्तान है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Rann Of Kutch वो कहते हैं न कि गुजरात घूमने गए और आपने कच्छ नहीं देखा तो गुजरात की यात्रा बेकार है। कच्छ का रण या Rann Of Kutch गुजरात के कच्छ शहर में उत्तर और पूर्व में फैला हुआ दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना रेगिस्तान है। अगर आप सफेद रेगिस्तान में घूमना चाहते हैं तो यह जगह बेस्ट है और हर साल अक्टूबर से फरवरी के बीच होने वाला यहाँ का रण उत्सव तो काफी प्रसिद्ध है। कई लोग रण उत्सव में गुजरात की संस्कृति को करीब से देखने जाते हैं। कच्छ के रण उत्सव में चार चाँद लगाता यह है Hodka Rann Stay। इसे बनाया है गुजराती भाई भीमजी खोयला ने, जो खुद कलाकारों के परिवार से आते हैं और सस्टेनेबिलिटी व संस्कृति को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।

रंग बिरंगी द खूबसूरत मिट्टी से बनी झोपड़ियां (Rann Of Kutch)

हज़ारों किलोमीटर तक फैले इस फेस्टिवल से केवल 20 किलोमीटर दूर, इस वाइट डेज़र्ट के बीचोंबीच आपको दिखेंगी रंग बिरंगी और खूबसूरत मिट्टी से बनी कुछ झोपड़ियां। नज़र घूमने पर ‘होडका रण स्टे’ का बोर्ड नज़र आएगा और आप इसके अंदर जाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। अंदर जाकर आपको इस होमस्टे की दीवारों, छत, कमरों के हर कोने में गुजराती टच मिलेगा।

- Advertisement -

संस्कृति और परम्पराओं से अवगत मेहमान (Rann Of Kutch)

यहाँ काम करने स्टाफ़ भी आस-पास रहने वाले लोग हैं, जो अच्छी तरह यहाँ की संस्कृति और परम्पराओं से मेहमानों को वाकिफ़ कराते हैं। होडका रण स्टे को बनाया है हमारे गुजराती भाई भीमजी खोयला ने, जो खुद कलाकारों के परिवार से आते हैं और आज देशभर में सस्टेनेबल, मिट्टी के घर और इमारतें बनाने का काम कर रहे हैं। पारंपरिक कलाओं से लेकर देसी भोजन तक पूरा है होडका

होडका रण स्टे ईको-फ्रेंडली थीम पर बना (Rann Of Kutch)

भीमजी बताते हैं हमारा होडका रण स्टे ईको-फ्रेंडली थीम पर बना हुआ है। इसको बनाने के दौरान हमने गुजराती लोकल आर्ट और कल्चर को ध्यान में रखा और यह पूरी तरह नेचुरल मटेरियल से तैयार किया हुआ है। जीहां, इस विलेज रिसोर्ट में लकड़ी की छत, दीवारों के लिए कच्ची ईंटें और पारंपरिक लिपाई जैसी प्राचीन और प्राकृतिक तकनीकों और चीज़ों का इस्तेमाल हुआ है। ठंड में भी यहां के सात मिट्टी के कॉटेज बिना हीटर के अंदर से गर्म रहते हैं।

स्थानीय कलाकारों को मिलता है रोज़गार (Rann Of Kutch)

इसके अलावा, 2017 से चल रहे इस विलेज रिसोर्ट के ज़रिए हर साल कई स्थानीय महिलाओं और कलाकारों को रोज़गार मिलता है। भीमजी बताते हैं, “Rann Of Kutch के इस क्षेत्र में खेती नहीं हो सकती, इसलिए हम ज़्यादातर टूरिज्म पर ही निर्धारित हैं। हम अपने रेसॉर्ट को हर साल रेनोवेट करते हैं, जिससे आस-पास के लोगों को काम मिलता है।

- Advertisement -

देसी व खूबसूरत प्राकृतिक नज़ारों के बीच (Rann Of Kutch)

लिपाई, पुताई, पेंटिंग, होटल स्टाफ, लांड्री का काम, इस सब के लिए हम स्थानीय लोगों की मदद लेते हैं और इस तरह इन्हें भी टूरिज्म का फायदा होता है। होडका स्टे में भले ही आपको AC, TV, स्विमिंग पूल जैसी हर तरह की आधुनिक सविधाएँ न मिलें, लेकिन यहाँ आने वाले मेहमानों को गाँव वाला देसी और खूबसूरत प्राकृतिक नज़ारों के बीच रहने का अद्भुत अनुभव ज़रूर मिलता है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News