Alcohol store in Saudi Arab शराब की सऊदी अरब में खुलेगी पहली दुकान, सिर्फ ये लोग ही उठा सकेंगे लाभ

Khabarwala 24 News New Delhi: Alcohol store in Saudi Arab सऊदी अरब में शराब की पहली दुकान खुलने जा रही है, लेकिन उसमें शर्त ये होगी कि ये सिर्फ गैर मुस्लिम डिप्लोमेंट्स को ही बेची जाएगी । बता दें कि दरअसल सऊदी अरब में लाखों की संख्या में बाहरी लोग रहते हैं और जिनमें ज्यादातर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Alcohol store in Saudi Arab सऊदी अरब में शराब की पहली दुकान खुलने जा रही है, लेकिन उसमें शर्त ये होगी कि ये सिर्फ गैर मुस्लिम डिप्लोमेंट्स को ही बेची जाएगी । बता दें कि दरअसल सऊदी अरब में लाखों की संख्या में बाहरी लोग रहते हैं और जिनमें ज्यादातर एशिया और मिस्त्र के मुस्लिम लोग हैं। ऐसे में ये स्टोर गैर मुस्लिम प्रवासियों के चुनिेंदा समूह के लिए खोला जा रहा है। 70 साल में ये पहली बार होगा जब सऊदी अरब में शराब बेची जाएगी। यहां यह बता दें कि रियाद में खोली जा रही इस शराब की दुकान के ग्राहक सीमित डिप्लोमैटिक स्टाफ होगा।

क्यों और कबसे सऊदी अरब में लगा है शराब पर प्रतिबंध ?(Alcohol store in Saudi Arab)

सऊदी अरब में साल 1952 से शराब पर प्रतिबंध लगा हुआ है। दरअसल उस समय किंग अब्दूल अजीज के बेटे ने शराब के नशे में एक ब्रिटिश डिप्लोमैट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद शराब पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया था।

शराब की दुकान क्यों खोली जा रही ? (Alcohol store in Saudi Arab)

सऊदी के अधिकारियों का कहना है कि ये दुकान शराब के अवैध व्यापार को रोकने का काम करेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ हफ्तों में ये शराब की दुकान खुल जाएगी। हालांकि इस दुकान को लेकर कुछ नियम भी हैं। जैसे जिस राजनयिक को शराब खरीदनी है उसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा और फिर उसे सरकार से क्लियरेंस दिया जाएगा।

इतने साल से कम उम्र के लोग नहीं आ सकेंगे (Alcohol store in Saudi Arab)

शराब के दुकान में 21 साल से कम उम्र के लोगों को आने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही स्टोर के अंदर उचित कपड़े पहनने होंगे। इसके अलावा शराब खरीदने की महीने में सीमा तय है। यानी एक राजनयकि महीने में उस सीमा के अनुसार ही शराब ले सकता है। हालांकि कहा जा रहा है कि ये नियम सख्त नहीं होंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News