During Ramlila हनुमान को आया हार्टअटैक, भगवान श्रीराम’ के चरणों में त्यागे प्राण!

Khabarwala 24 News New Delhi : During Ramlila हरियाणा के भिवानी में सोमवार को रामलीला का मंचन करते समय हनुमान का किरदार निभा रहे एक कलाकार को दिल का दौरा पड़ गया। जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : During Ramlila हरियाणा के भिवानी में सोमवार को रामलीला का मंचन करते समय हनुमान का किरदार निभा रहे एक कलाकार को दिल का दौरा पड़ गया। जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि रोल प्ले करते वक्त अचानक से हनुमान प्रभु श्रीराम के चरणों में गिर जाते हैं, इसके काफी देर तक वे नहीं उठते हैं तो वहां हंगामा मच जाता है और उनको एंबुलेंस से पास एक अस्पताल लेकर जाया जाता है।

अस्पताल में उनको मृत घोषित कर दिया जाता है। बता दें कि अयोध्या में सोमवार को राममंदिर में रामलला के नूतन विग्रह की प्राणप्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पूरे देश में दीपावली मनाने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देश में कई जगहों पर रामलीला का मंचन भी किया गया।

भिवानी के जैन चौक में आयोजन (During Ramlila)

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में सोमवार की दोपहर को भिवानी स्थित जैन चौक पर स्थानीय समिति की मदद से रामलीला का मंचन किया जा रहा था। दोपहर के समय मंच पर चल रही रामलीला में भगवान हनुमान को रोल प्ले कर रहे हरीश मेहता अचानक से श्रीराम का रोल निभा रहे शख्स के चरणों में गिर जाते हैं।

हलचल न होने पर होता है हंगामा (During Ramlila)

पहली नजर में लोगों को लगता है कि वे भावुक होकर प्रभु श्रीराम के चरणों में गिर पड़ते हैं, लेकिन काफी देर तक कोई हलचल न होने पर वहां हंगामा मच जाता है। इस पर अन्य एक्टर उनके पास आते हैं प्राथमिक जांच में डॉक्टर दिल का दौरा पड़ने से निधन होने की पुष्टि करते हैं।

जेई के पद से रिटायर थे हरीश (During Ramlila)

हनुमान का रोल प्ले करने वाले मृतक हरीश बिजली विभाग से जेई के पद से रिटायर थे. वे पिछले 25 सालों से हनुमान को रोल निभा रहे थे। हरीश मेहता की मौत से हर कोई सदमे में है। साथी कलाकारों का कहना है कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ ऐसा हो जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News