Gulmohar Enclave राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन

Khabarwala 24 News Ghaziabad: Gulmohar Enclave गुलमोहर एन्क्लेव परिसर में स्थित श्री शिव बालाजी धाम मन्दिर परिसर में 21 जनवरी से चल रहे रामायण पाठ का सोमवार को समापन हो गया। रामायण पाठ अयोध्या में श्री मन्दिर बनने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। रामायण पाठ के समापन के बाद सोसायटी में एक विशाल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Ghaziabad: Gulmohar Enclave गुलमोहर एन्क्लेव परिसर में स्थित श्री शिव बालाजी धाम मन्दिर परिसर में 21 जनवरी से चल रहे रामायण पाठ का सोमवार को समापन हो गया। रामायण पाठ अयोध्या में श्री मन्दिर बनने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। रामायण पाठ के समापन के बाद सोसायटी में एक विशाल भंडारे का आयोजन भी करवाया गया।

जय श्री राम के उद्घोषों से गूंजा (Gulmohar Enclave)

सोमवार को अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही गुलमोहर एन्क्लेव में चल रहे रामायण पाठ का समापन हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं शहर विधायक अतुल गर्ग एवं शिव बालाजी धाम मंदिर के महंत मछंदर पुरी महाराज उपस्थित रहे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही श्री शिव बालाजी धाम मन्दिर भी जय श्री राम के उद्घोषों से गूंज उठा। इसके बाद मन्दिर में भगवान का भोग लगाया गया और फिर प्रसाद वितरण भी किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

केंद्र व प्रदेश सरकार के कारण आई शुभ घड़ी (Gulmohar Enclave)

आरडब्लूए के अध्यक्ष मनवीर चौधरी ने कहा कि यह हमारा परम् सौभाग्य है कि भगवान राम के भव्य मन्दिर बनते देखने का हमें सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। न जाने कितने ही धर्म प्रेमियों ने इस मंदिर के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के कारण ही आज यह शुभ घड़ी आई है। जिसे दीवाली की तरह मनाया जाएगा।

यह रहे मौजूद (Gulmohar Enclave)

इस अवसर पर अध्यक्ष मनवीर चौधरी, जी सी गर्ग एक जैन, सुरेंद्र सिंह राजपूत, पूनम जैन, ललिता चौधरी, विनय कक्कड़, सुमन गर्ग, डॉ नरेंद्र मेहता, अनुज बंसल, संजय बंसल, गौरव बंसल, रविंद्र रिहानी आदि सैकड़ो गुलमोहर वासी मौजूद रहे

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News