मेरठ में तीन माह बाद मिला कोरोना संक्रमित

खबरवाला 24 न्यूज मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में करीब तीन माह बाद एक बार फिर कोरोना से संक्रमित एक मरीज मिला है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि 652 नमूनों की जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ के अनुसार सैंपल जिनोम अनुक्रमण के लिए लखनऊ के किंग जार्ज […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में करीब तीन माह बाद एक बार फिर कोरोना से संक्रमित एक मरीज मिला है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि 652 नमूनों की जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ के अनुसार सैंपल जिनोम अनुक्रमण के लिए लखनऊ के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय भेज दिया गया है।

उनका कहना है कि संक्रमित व्यक्ति के परिवार के अन्य सदस्यों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी। डॉ. अखिलेश मोहन के अनुसार फिलहाल कोरोना के मरीज की हालत खतरे से बाहर है और मरीज का उनके घर पर ही पृथकवास में उपचार चल रहा है। इससे पहले मेरठ में पिछले वर्ष आठ दिसम्बर को कोरोना का एक मरीज मिला था, जिसको 13 दिसम्बर को ठीक होने के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया था।

सिंगापुर से लौटा था संक्रमित 

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार कोरोना संक्रमित रोगी एक अधिकारी हैं और 10 फरवरी को सिंगापुर से लौटे हैं। पिछले कुछ दिनों से अपनी ड्यूटी पर सिंगापुर गए हुुए थे। वहां से वापस लौटने से उन्हें खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News