CLOSE

अमृत काल का बजट देश के विकास को गति देगा :अरुण सिंह

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने व्यापारी के साथ बैठक कर बजट के संबंध में चर्चा की। व्यापारियों से बजट के संबंध में उनकी राय पूछी। जिसमे व्यापारियों ने कहा कि बजट आम जनता, व्यापारियों, उद्यमियों और करदाताओं के लिए बहुत अच्छा बजट भाजपा सरकार ने दिया है इससे सभी वर्गों को लाभ मिलेगा।

सर्व समाज का यह बजट है

भाजपा व व्यापारी नेता मनीष गर्ग (नीटू) के आवास पर पहुंच कर राष्ट्रीय महामंत्री ने व्यापारी के साथ बैठक कर अमृत काल के प्रथम बजट के संबंध में चर्चा की। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्व समाज का यह बजट है । बजट में सभी समाज के हितों को ध्यान में रखा गया है। सरकार ने पहले से ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर रेलवे स्वास्थ्य शिक्षा के ऊपर खर्च किया है।

- Advertisement -

पुष्प देकर किया स्वागत

समाजसेवी आनंद गर्ग व संजीव गर्ग ने राष्ट्रीय महामंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। भाजपा राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग के जिला संयोजक व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनीष गर्ग ने पटका पहना कर और सबली महादेव की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।

यह रहे मौजूद

- Advertisement -

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा , जिला महामंत्री पुनीत गोयल , मोहन सिंह , शयमेंद्र त्यागी , भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक बबली , भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक मनीष कंसल (मक्खन), संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल (छावनी वाले), राजीव गर्ग (दत्तियाने वाले), सोनू बंसल (साबुन वाले), दीपांशु गर्ग, योगेंद्र पंडित (सभासद), अमित त्यागी, सुयश वशिष्ठ,अनिरुद्ध आदि उपस्थित थे

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-