खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। वहीं इसी थाना क्षेत्र में ग्राम उपैड़ा के पास एक अन्य युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम अट्टूा के जंगल में कुछ ग्रामीणों ने पेड़ से एक शव को लटके हुए देखा। शव लटके होने की सूचना मिलने पर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें नाम राहुल लिखा है, लेकिन पता नहीं लिखा है। सुसाइड नोट के अनुसार बताया गया कि वह डिप्रेशन में था। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
उपैड़ा के पास भी मिला शव
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम उपैड़ा के एक युवक का शव मिला। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
बाबूगढ़ थाना प्रभारी विनोद पांडेय का कहना है कि शवों की शिनाख्त कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।


