Operation Ajay: भारतीयों का दूसरा जत्था इस्राइल से पहुंचा नई दिल्ली, 235 लोग शामिल

Operation Ajay Khabarwala 24 News New Delhi: इस्राइल में फंसे भारतीयों का दूसरा जत्था शनिवार को अपने वतन पहुंच गया। ऑपरेशन अजय (Operation Ajay)के तहत 235 लोग विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे, जिसमें दो शिशु भी शामिल हैं। विदेश राज्य मंत्री रंजन सिंह ने हवाई अड्डे पर लोगों का स्वागत किया। वतन पहुंचे भारतीयों के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Operation Ajay Khabarwala 24 News New Delhi: इस्राइल में फंसे भारतीयों का दूसरा जत्था शनिवार को अपने वतन पहुंच गया। ऑपरेशन अजय (Operation Ajay)के तहत 235 लोग विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे, जिसमें दो शिशु भी शामिल हैं। विदेश राज्य मंत्री रंजन सिंह ने हवाई अड्डे पर लोगों का स्वागत किया। वतन पहुंचे भारतीयों के चेहरे पर अलग ही खुशी दिखाई दे रही थी।

आपको बता दें, इस्राइल और हमास के बीच पिछले एक सप्ताह से युद्ध जारी है, जिसमें अब तक करीब तीन लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। एक दिन पहले, 212 भारतीयों का पहला जत्था नई दिल्ली पहुंचा था। अब दूसरा जत्था भी पहुंच गया है।

इस्राइल से 11 बजे रवाना हुआ विमान

भारतीय अधिकारियों के अनुसार , भारतीय यात्रियों को विमान ने तेल अवीव से शुक्रवार रात 11.02 बजे उड़ान भरी थी। भारतीय दूतावास ने बताया कि दूतावास ने तीसरे खेप में शामिल लोगों को ईमेल कर जानकारी दे दी है। बाद की उड़ानों के लिए लोगों को दोबारा संदेश भेजा जाएगा।

भारत सरकार का जताया अभार

इस्राइल में फंसे लोगों ने वापस लौटने पर भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इस्राइल में खौफ का माहौल है। यहां की स्थिति बेहद खराब है। इस्राइल से हमें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए वह भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चुना गया

ऑपरेशन अजय मिशन के डेटाबेस में सभी भारतीयों को पंजीकृत करने के लिए भारतीय दूतावास द्वारा शुरू किए गए एक अभियान के बाद यात्रियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चुना गया है। उनकी वापसी का खर्च भारत सरकार उठा रही है। भारत ने 7 अक्टूबर को गाजा से हमास आतंकवादियों द्वारा इजरायली शहरों पर किए गए निर्मम हमलों के बाद घर लौटने के इच्छुक लोगों की वापसी की सुविधा के लिए गुरुवार को आॅपरेशन अजय शुरू किया था। भारतीय नागरिकों को युद्धग्रस्त क्षेत्र से बाहर निकालने का काम रविवार को भी जारी रहेगा।

इस्राइल में रहते हैं 18000 भारतीय

भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज विशेष उड़ान के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों की अगली खेप को ईमेल कर दिया गया है। बाद की उड़ानों के लिए अन्य पंजीकृत लोगों को संदेश भेजा जाएगा। इजरायल में लगभग 18000 भारतीय नागरिक रहते और काम करते हैं। इस लोगों में देखभाल (केयरगिवर्स) करने वाले, छात्र, कई आईटी पेशेवर और हीरा व्यापारी शामिल हैं।

Operation ajay: भारतीयों का दूसरा जत्था इस्राइल से पहुंचा नई दिल्ली, 235 लोग शामिल Operation ajay: भारतीयों का दूसरा जत्था इस्राइल से पहुंचा नई दिल्ली, 235 लोग शामिल Operation ajay: भारतीयों का दूसरा जत्था इस्राइल से पहुंचा नई दिल्ली, 235 लोग शामिल Operation ajay: भारतीयों का दूसरा जत्था इस्राइल से पहुंचा नई दिल्ली, 235 लोग शामिल Operation ajay: भारतीयों का दूसरा जत्था इस्राइल से पहुंचा नई दिल्ली, 235 लोग शामिल Operation ajay: भारतीयों का दूसरा जत्था इस्राइल से पहुंचा नई दिल्ली, 235 लोग शामिल Operation ajay: भारतीयों का दूसरा जत्था इस्राइल से पहुंचा नई दिल्ली, 235 लोग शामिल Operation ajay: भारतीयों का दूसरा जत्था इस्राइल से पहुंचा नई दिल्ली, 235 लोग शामिल Operation ajay: भारतीयों का दूसरा जत्था इस्राइल से पहुंचा नई दिल्ली, 235 लोग शामिल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News