Hapur Crime News पड़ोसी निकला महिला का हत्यारा, जंगल से बरामद हुआ शव

Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur: (गौरव शर्मा): पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के दलपत की मढैय्या की निवासी महिला का शव शुक्रवार को पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोप है कि महिला की गला दबाकर हत्या उसके पड़ोसी ने अपने रिश्तेदारों के साथ की थी। पुलिस ने इस मामले में पड़ोसी को हिरासत में लेकर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur: (गौरव शर्मा): पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के दलपत की मढैय्या की निवासी महिला का शव शुक्रवार को पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोप है कि महिला की गला दबाकर हत्या उसके पड़ोसी ने अपने रिश्तेदारों के साथ की थी। पुलिस ने इस मामले में पड़ोसी को हिरासत में लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि दलपत की मढैय्या निवासी विनोद ने दो अक्टूबर को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी अमरेश दोपहर के समय घर से चारा लेने के लिए निकली थी। देर शाम तक जब अमरेश घर नहीं पहुंची तो परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद जब अमरेश का पता नहीं लगा तो परिजन थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और पड़ोसियों से पूछताछ की। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने पूछताछ में अमरेश की हत्या करने की बात को स्वीकार कर लिया था। जिसके बाद शुक्रवार को गांव जटपुरा के जंगल से अमरेश के शव को बरामद कर लिया गया है। मृतका के पड़ोसी ने पूछताछ में बताया है कि उसने महिला की हत्या अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर की है। पुलिस ने पड़ोसी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Hapur crime news पड़ोसी निकला महिला का हत्यारा, जंगल से बरामद हुआ शव Hapur crime news पड़ोसी निकला महिला का हत्यारा, जंगल से बरामद हुआ शव Hapur crime news पड़ोसी निकला महिला का हत्यारा, जंगल से बरामद हुआ शव Hapur crime news पड़ोसी निकला महिला का हत्यारा, जंगल से बरामद हुआ शव Hapur crime news पड़ोसी निकला महिला का हत्यारा, जंगल से बरामद हुआ शव Hapur crime news पड़ोसी निकला महिला का हत्यारा, जंगल से बरामद हुआ शव Hapur crime news पड़ोसी निकला महिला का हत्यारा, जंगल से बरामद हुआ शव Hapur crime news पड़ोसी निकला महिला का हत्यारा, जंगल से बरामद हुआ शव

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News