ICC ODI World Cup 2023:पहली बार वर्ल्ड कप में होंगी ये चीजें, भारत में रचा जाएगा इतिहास, दो गुना हो जाएगा फैंस का मजा

ICC ODI World Cup 2023 Khabarwala 24 News New Delhi: आईसीसी (ICC)वनडे वर्ल्ड कप 2023 का बिगुल बजने वाला है। क्रिकेट फैन्स को भी इसका इंतजार है। वर्ल्ड कप 2023 टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को होगा। पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। फाइनल मैच 19 नवंबर को होगा। आपको […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

ICC ODI World Cup 2023 Khabarwala 24 News New Delhi: आईसीसी (ICC)वनडे वर्ल्ड कप 2023 का बिगुल बजने वाला है। क्रिकेट फैन्स को भी इसका इंतजार है। वर्ल्ड कप 2023 टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को होगा। पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। फाइनल मैच 19 नवंबर को होगा।

आपको बता दें कि इस बार का यह वर्ल्ड कप अपने आप में एक अलग ही इतिहास रचने जा रहा है। कुछ चीजें इस बार ऐसी होंगी जो पहले कभी नहीं हुई हैं। कई नियम बदले गए हैं, जिनसे फैन्स का मजा भी दोगुना होने वाला है। जानते हैं पहली बार होने वाली उन चीजों के बारे में…

मेजबानी अकेला भारत ही करेगा

इस बार वर्ल्ड कप 2023 में सबसे बड़ी बात तो यही होगी कि मेजबानी अकेला भारत ही करेगा। ऐसा क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब भारत अकेले ही वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है। इससे पहले भारत 1987, 1996 और 2011 के वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर चुका है। इस वर्ल्ड कप में मेजबान भारत पर करोड़ों फैन्स की निगाहें रहेंगी, कोशिश 12 साल बाद फिर से विश्व विजेता बनने की है। इससे पहले भारत ने 1983 (कपिल देव की कप्तानी) और 2011 (महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी) में ही वर्ल्ड कप जीता है।

पहली बार वेस्टइंडीज बाहर

क्रिकेट के इतिहास में यह भी पहली बार हो रहा है कि वेस्टइंडीज टीम किसी वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगी। 1975 और 1979 के वर्ल्ड कप में तो विंडीज ने क्लाइव लॉयड की कप्तानी में वर्ल्ड कप खिताब भी जीता था। मगर इस बार वो वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी है। आपको बता दें कि इस बार वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। 8 टीमों ने तो पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली थी। बाकी दो टीमों को वर्ल्ड कप क्वालिफायर के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनानी थी। इसमें श्रीलंका और नीदरलैंड्स जगह पक्की कर ली है। जबकि क्वालिफायर खेलने वाली वेस्टइंडीज बाहर हो गई है।

बाउंड्री काउंट नियम इस बार नहीं होगा

बाउंड्री काउंट नियम ने पिछले यानी वर्ल्ड कप 2019 में काफी अहम भूमिका निभाई थी। उस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टाई हो गया था। इसके बाद सुपर ओवर खेला गया, वो भी टाई हुआ था। तब बाउंड्री काउंट नियम से नतीजा निकला था। तब मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के चलते इंग्लैंड को चैम्पियन घोषित किया गया था। यह बाउंड्री काउंट नियम काफी विवादास्पद माना गया था। फैन्स ने इसकी जमकर आलोचना की थी। इसके बाद आईसीसी ने यह नियम ही बदल दिया। अब यदि मैच के बाद सुपर ओवर भी टाई होता है, तब उस स्थिति में लगातार सुपर ओवर कराए जाएंगे, जब तक नतीजा नहीं निकल जाता। इस बार इस नियम से फैन्स का मजा दोगुना होना तय है।

बाउंड्री नहीं होगी 70 मीटर से कम की

इस बार वर्ल्ड कप के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने कई वेन्यू के पिच क्यूरेटरों के लिए एक ‘प्रोटोकॉल’ तैयार किया है। ICC ने पिचों पर ज्यादा घास रखने के लिए कहा है। साथ ही कहा कि बाउंड्री का साइज 70 मीटर से कम नहीं होना चाहिए। इससे ज्यादा हो सकता है। आपको बता दें कि यह बाउंड्री साइज वाली बात इससे पहले कभी वर्ल्ड कप में सामने नहीं आई है। साउथ अफ्रीका समेत कई जगह स्टेडियम में 70 मीटर से भी कम की बाउंड्री देखी जा चुकी है, जहां दनादन रनों की बरसात भी हुई है। मगर इस बार आईसीसी ने पिच क्यूरेटर्स को सख्त हिदायत दी है। ओस के कारण टॉस की भूमिका कुछ हद तक कम करने के लिए ICC ने यह फैसला किया। आपको बता दें कि इंटनरेशनल मैचों में बाउंड्री का मिनीमम साइज 65 मीटर होता है जबकि मैक्सिमम साइज 85 मीटर का होता है। वर्ल्ड कप के मैच अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पुणे में खेले जाएंगे।

Icc odi world cup 2023:पहली बार वर्ल्ड कप में होंगी ये चीजें, भारत में रचा जाएगा इतिहास, दो गुना हो जाएगा फैंस का मजा Icc odi world cup 2023:पहली बार वर्ल्ड कप में होंगी ये चीजें, भारत में रचा जाएगा इतिहास, दो गुना हो जाएगा फैंस का मजा Icc odi world cup 2023:पहली बार वर्ल्ड कप में होंगी ये चीजें, भारत में रचा जाएगा इतिहास, दो गुना हो जाएगा फैंस का मजा Icc odi world cup 2023:पहली बार वर्ल्ड कप में होंगी ये चीजें, भारत में रचा जाएगा इतिहास, दो गुना हो जाएगा फैंस का मजा Icc odi world cup 2023:पहली बार वर्ल्ड कप में होंगी ये चीजें, भारत में रचा जाएगा इतिहास, दो गुना हो जाएगा फैंस का मजा Icc odi world cup 2023:पहली बार वर्ल्ड कप में होंगी ये चीजें, भारत में रचा जाएगा इतिहास, दो गुना हो जाएगा फैंस का मजा Icc odi world cup 2023:पहली बार वर्ल्ड कप में होंगी ये चीजें, भारत में रचा जाएगा इतिहास, दो गुना हो जाएगा फैंस का मजा Icc odi world cup 2023:पहली बार वर्ल्ड कप में होंगी ये चीजें, भारत में रचा जाएगा इतिहास, दो गुना हो जाएगा फैंस का मजा

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News