Khabarwala 24 News Hapur : सिद्धपीठ दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए जा रहे गणेशात्सव में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाल गोपाल सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने बप्पा की आरती की।
भक्तों में बप्पा के दर्शन, आरती व पूजन के लिए भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बाल गोपाल सेवा समिति के कार्यकर्ता मानस खरबंदा, डिंपल गेरा, जस खरबंदा, उज्जवल तनेजा समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने बप्पा की आरती की। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष सहगल ने भक्तों का आभार प्रकट किया।



