Rotary Club: Khabarwala 24 News Ghaziabad : रोटरी गाजियाबाद गोल्फ लिंक के तत्वावधान में क्लब चार्टर- डे वर्षगांठ पर वाटर कूलर लगाया गया और भंडारे का आयोजन किया।
रोटर क्लब गाजियाबाद गोल्फ लिंक के तत्वावधान में शुक्रवार को क्लब चार्टर-डे -वर्षगांठ के उपलक्ष में एमजी रोड स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में ठंडे पानी हेतु वाटर कूलर मशीन का अनावरण किया गया । संस्था के यूथ सर्विस चेयर जतिन छाबड़ा ने बताया की भीषण गर्मी में प्यासों को पानी पिलाना पुण्य का काम है। तपती धूप में बेहाल हो रहे लोगों को पानी मिल जाए। वह अमृत के समान होता है। इससे मन में एक अलग तरह की खुशी का अहसास होता है ।

जिले का काफी बड़ा इंडस्ट्रीज एरिया होने की वजह से यहां पर काम करने वाले मजदूर काफी संख्या में है। इसलिए उनकी आवश्यकता अनुसार साफ व ठंडे पानी की व्यवस्था कराने का काम हमारी संस्था द्वारा किया जा रहा है । संस्था के प्रधान मोहित गोयल एवं महासचिव अंकुर साधना ने बताया कि रोटरी गोल्फ लिंक सामाजिक कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और आज संस्था की वर्षगांठ के उपलक्ष में उक्त पुण्य कार्य किया जा रहा है ।
यह रहे मौजूद
रोटरी गाजियाबाद गोल्फ लिंक के संदीप शर्मा, राजा गर्ग, कोषाध्यक्ष अनुपम मित्तल ,संदीप जयसवाल , शुभम सिंघल अनुभव सिंघल ,ए.के सिंहल ,योगेश अग्रवाल, मनीष कुमार, मुकुल सक्सेना, मानव मित्तल उपस्थित रहे ।



