Hapur News छात्रों से हवा कराना पड़ा महंगा, पीरनगर में तैनात दो शिक्षिकाएं निलंबित

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की तैयारी और ध्वजारोहण के बाद छात्रों से पंखे से हवा कराना दो शिक्षिकाओं को महंगा पड़ गया। किसी ने पूरे मामले की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसका संज्ञान लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने दोनों को निलंबित कर दिया है। सिंभावली […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की तैयारी और ध्वजारोहण के बाद छात्रों से पंखे से हवा कराना दो शिक्षिकाओं को महंगा पड़ गया। किसी ने पूरे मामले की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसका संज्ञान लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने दोनों को निलंबित कर दिया है।

सिंभावली क्षेत्र के गांव पीरनगर में स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी के दौरान सहायक अध्यापक पिंकी राजन और पूजा राय ने स्कूल के बच्चों को हाथ के पंखे से अपनी हवा करने पर लगा दिया। शिक्षिकाएं यहां से वहां समारोह की तैयारी कर रही थीं और छात्र पीछे पीछे हाथ का पंखा लेकर उनकी हवा करने में जुटे थे। छात्रों का पूरा ध्यान इन शिक्षिकाओं के पीछे पीछे घूमकर उनकी हवा करने पर था। जिसका वीडियो बनाकर एक अभिभावक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया।

जिसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितू तोमर ने खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार को जांच का निर्देश दिया। जांच के बाद दोनों सहायक अध्यापिकाओं को दोषी पाते हुए पिंकी राजन और पूजा राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Hapur news छात्रों से हवा कराना पड़ा महंगा, पीरनगर में तैनात दो शिक्षिकाएं निलंबित Hapur news छात्रों से हवा कराना पड़ा महंगा, पीरनगर में तैनात दो शिक्षिकाएं निलंबित

Add1
Add1

Hapur news छात्रों से हवा कराना पड़ा महंगा, पीरनगर में तैनात दो शिक्षिकाएं निलंबित Hapur news छात्रों से हवा कराना पड़ा महंगा, पीरनगर में तैनात दो शिक्षिकाएं निलंबित Hapur news छात्रों से हवा कराना पड़ा महंगा, पीरनगर में तैनात दो शिक्षिकाएं निलंबित Hapur news छात्रों से हवा कराना पड़ा महंगा, पीरनगर में तैनात दो शिक्षिकाएं निलंबित

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News