Lucknow News: मोबाइल की EMI के लिए युवक को बनाया बंधक, ब्लड बैंक ले जाकर निकाला खून

Lucknow News: लखनऊ के निगोहां में सैमसंग मोबाइल की EMI बकाया होने पर युवक को बंधक बनाकर ब्लड बैंक में खून निकलवाने का सनसनीखेज मामला आया सामने। DCP ने दिए जांच के आदेश।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 Lucknow News: लखनऊ में मोबाइल की किस्त न चुका पाने पर एक युवक को बंधक बनाकर जबरन ब्लड बैंक ले जाने और उसका खून निकलवाने की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि पीड़ित से जबरन मजदूरी कराई गई और धमकी देकर परिजनों से पैसे भी ऐंठे गए।

मोबाइल की पहली किस्त टूटते ही छीन लिया था फोन (Lucknow News)

राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र स्थित राजारामखेड़ा गांव से इंसानियत को तार-तार कर देने वाला यह मामला सामने आया है। पीड़िता जदूराई ने बताया कि उनके छोटे बेटे नेवल ने करीब एक साल पहले निगोहां कस्बे की गीता मोबाइल शॉप से 21,500 रुपये की कीमत का सैमसंग स्मार्टफोन जीरो डाउन पेमेंट योजना के तहत खरीदा था।

मोबाइल की हर महीने की किस्त 2,799 रुपये (12 महीनों के लिए) तय हुई थी। परिजनों का कहना है कि जब पहली ही ईएमआई (EMI) में देरी हुई, तो दुकान के कारिंदे घर पहुँचे और नेवल से उसका मोबाइल छीनकर वापस ले गए।

एक साल बाद किया किडनैप, ब्लड बैंक ले जाकर निकाला खून (Lucknow News)

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। मोबाइल छीनने के करीब एक साल बाद, 8 सितंबर को स्कूटी सवार दो दबंग अचानक गांव पहुँचे और नेवल को जबरन अपने साथ लिवा ले गए।

पीड़ित नेवल की आपबीती के मुताबिक, आरोपी उसे सीधे लखनऊ शहर के एक ब्लड बैंक ले गए, जहाँ डरा-धमकाकर उसकी नस से एक यूनिट खून निकाल लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे सदर इलाके में स्थित एक कमरे में बंद कर दिया और कई दिनों तक बंधक बनाकर उससे जबरन मजदूरी कराई गई।

परिजनों से वसूले पैसे, नदी में फेंकने की दी धमकी (Lucknow News)

नेवल को बंधक बनाने के दौरान आरोपियों ने उसके बड़े भाई राजकुमार को फोन करके मोबाइल की बकाया किस्त के नाम पर तुरंत 2,799 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। जब पीड़ित परिवार ने अपने बेटे को सुरक्षित छोड़ने की गुहार लगाई, तो दबंगों ने 12 हजार रुपये की और मांग रख दी।

पैसे न देने पर आरोपियों ने नेवल को जान से मारकर गोमती नदी में बहा देने की सीधी धमकी दी। खौफजदा परिजन तुरंत निगोहां पुलिस स्टेशन पहुँचे, जहाँ पुलिस के दबाव में आरोपियों ने 5वें दिन नेवल को रैपिड कैब (Rapid Cab) से वापस भेजा। हैरत की बात यह रही कि कैब का किराया भी पीड़ित के भाई से ही भरवाया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

डीसीपी दक्षिणी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज (Lucknow News)

थाने पहुँचे नेवल की हालत बेहद नाजुक और बदहवास थी। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय निगोहां पुलिस ने उनकी शिकायत पर उल्टा उन्हीं को फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद बेबस मां डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के दफ्तर पहुँचीं और आपबीती सुनाई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी दक्षिणी ने निगोहां थाना पुलिस को तुरंत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के सख्त आदेश दिए हैं। इसके साथ ही शिकायत पर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News