Hapur News: 16 सितंबर से शुरू होने वाले दशलक्षण महापर्व और रथयात्रा की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

Khabarwala24 Hapur News (तुषार जैन) :  हापुड़ के प्रसिद्ध कसेरठ बाजार स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में जैन समाज की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक का कुशल संचालन समाज के संरक्षक अनिल जैन द्वारा किया गया। बैठक का […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 Hapur News (तुषार जैन) :  हापुड़ के प्रसिद्ध कसेरठ बाजार स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में जैन समाज की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक का कुशल संचालन समाज के संरक्षक अनिल जैन द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 16 सितंबर से आरंभ होने वाले पवित्र ‘दशलक्षण महापर्व’ की तैयारियों को अंतिम रूप देना और 26 सितंबर को नगर में निकाली जाने वाली भव्य जैन रथयात्रा महोत्सव तथा 27 सितंबर को होने वाले विराट कवि सम्मेलन की व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक में समाज के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए।

आगामी 16 सितंबर से शुरू होगा दशलक्षण महापर्व, जैन समाज में उत्साह (Hapur News)

बैठक के आरंभ में चर्चा करते हुए वक्ताओं ने बताया कि जैन धर्म का महान पर्व ‘दशलक्षण महापर्व’ आगामी 16 सितंबर से श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रारंभ होने जा रहा है। पर्व के दौरान मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, संयम और साधना के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन धार्मिक आयोजनों को सुचारू रूप से चलाने और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में व्यापक प्रबंध करने की जिम्मेदारी अलग-अलग पदाधिकारियों को सौंपी गई है, ताकि सभी भक्तजन शांतिपूर्ण ढंग से आराधना कर सकें।

26 सितंबर को निकलेगी भव्य रथयात्रा, बैंड-बाजे और शहनाई बुक (Hapur News)

बैठक में आगामी 26 सितंबर को नगर में धूमधाम से निकाली जाने वाली भव्य जैन रथयात्रा महोत्सव को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। समाज के मंत्री आकाश जैन ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि रथयात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए नगर में कुल 5 शानदार बैंड-बाजे, 3 पारंपरिक शहनाई वादक दल और 2 ढोल-नगाड़े बुक किए गए हैं, जो यात्रा के दौरान अपनी धुनों से धार्मिक माहौल को और अधिक ऊर्जस्वित करेंगे।

नगर के प्रमुख चौराहों पर लगेंगे बड़े होल्डिंग (Hapur News)

प्रचार-प्रसार की तैयारियों के बारे में बताते हुए तुषार जैन ने कहा कि नगर के मुख्य और व्यस्त मार्गों व तीन प्रमुख चौराहों अतरपुरा चौराहा, पक्का बाग चौराहा और तहसील चौराहा पर रथयात्रा महोत्सव तथा विराट कवि सम्मेलन के बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी कुछ छोटे होर्डिंग्स और बैनर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ सकें। मीडिया प्रभारी सुरेश चंद जैन पत्रकार को मीडिया और प्रचार-प्रसार से जुड़ी सभी जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

27 सितंबर को मनोहर हैरिटेज में सजेगा विराट कवि सम्मेलन, मेधावी छात्र होंगे सम्मानित (Hapur News)

कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए कवि सम्मेलन के संयोजक चेयरमैन प्रदीप जैन, राजेश जैन और सुधीर जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि 27 सितंबर की रात्रि में ‘मनोहर हैरिटेज’ में एक भव्य विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित कवि सम्मेलन के लिए देश के जाने-माने 7 प्रसिद्ध कवि और कवित्रियों को बुक किया गया है, जो अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कवि सम्मेलन के मुख्य मंच से पूर्व, जैन समाज की सभी शाखाओं के विशिष्ट सहयोगियों और इस वर्ष हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। मनोहर हैरिटेज में आयोजित होने वाले इस मुख्य कार्यक्रम का सुंदर मंच संचालन मनोज जैन और पंकज जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

बैठक में ये गणमान्य लोग रहे मौजूद (Hapur News)

बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे। इस दौरान जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, मंत्री आकाश जैन, संरक्षक अनिल जैन, चेयरमैन प्रदीप जैन, राजेश जैन, मीडिया प्रभारी सुरेश चंद जैन पत्रकार, तुषार जैन, अर्चित जैन, राजीव जैन, अंकुश जैन, हर्षित जैन, निखिल जैन और हिमांशु जैन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News