Khabarwala24 Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में ससुराल वालों के उत्पीड़न के खिलाफ एक विवाहिता पिछले 48 घंटों से अपने ही घर की चौखट पर बिना अन्न-जल के धरने पर बैठी है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह अपने हक के लिए घर पहुँची, तो ससुराल वाले मकान में ताला लगाकर फरार हो गए। हालांकि सोमवार दोपहर को गणमान्य लोगों के बीच दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
प्रताड़ना से तंग आकर मायके गई थी पीड़िता, वापस लौटी तो बंद मिला दरवाजा (Hapur News)
यह दुखद मामला हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही वह परेशान है। इससे परेशान होकर वह अपने मायके चली गई थी।
हालाँकि, जब वह मामले को सुलझाने और अपने अधिकार के साथ रहने के लिए वापस अपनी ससुराल पहुँची, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर में घुसने से साफ़ मना कर दिया।
विवाद बढ़ने पर घर में ताला जड़कर फरार हुए ससुराल वाले (Hapur News)
चर्चा के मुताबिक, जब पीड़ित महिला ने अपने ससुराल में दाखिल होने का प्रयास किया, तो ससुराल पक्ष से तीखी बहस शुरू हो गई। बात बढ़ता देख पति और उसके परिजन मकान के मुख्य दरवाजे पर बड़ा सा ताला बंद कर मौके से कहीं चले गए । कोई और रास्ता न बचता देख, न्याय की आस में गुंजन ने अपने ससुराल की दहलीज़ पर ही डेरा जमा लिया। वह पिछले दो दिनों से बिना कुछ खाए-पिए वहीं डटी हुई है।
दोनों पक्षों ने कराया फैसला (Hapur News)
रिहायशी इलाके में दो दिनों से चल रहे इस हाई-प्रोफाइल मामले में गणमान्य लोगों ने हस्ताक्षेप किया। व्यापारी नेता और समाजसेवी गोविंद अग्रवाल और समाजसेवी अशोक छारिया ने दोनों पक्षों से वार्ता की। पति और पत्नी की आपस में बात कराई और दोनों को सहमति बन गई। गोविंद अग्रवाल ने बताया कि कोई बड़ा विवाद नहीं था और दोनों लोग आपस में साथ रहने के लिए सहमत हो गए हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










