Hapur News चौखट पर जो भी बारात लाएगा, उसे और तुझे दोनों को उड़ा दूंगा’… जेल से बाहर आए आरोपी ने दी धमकी, मुकदमा दर्ज

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जसरूप नगर में जमानत पर जेल से बाहर आया एक आरोपी दोबारा युवती को प्रताड़ित करने लगा है। सिरफिरे आरोपी ने युवती को घर के बाहर तमंचा दिखाकर जबरन शादी करने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जसरूप नगर में जमानत पर जेल से बाहर आया एक आरोपी दोबारा युवती को प्रताड़ित करने लगा है। सिरफिरे आरोपी ने युवती को घर के बाहर तमंचा दिखाकर जबरन शादी करने की धमकी दी और मना करने पर तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की ब्लैकमेलिंग की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले भी चला चुका है गोली, जेल से आते ही फिर शुरू की प्रताड़ना (Hapur News)

पीड़िता हेमलता ने पुलिस को सौंपी अपनी तहरीर में बताया कि थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम सलाई निवासी आरोपी हुसैन ने बीती 28 जुलाई को उसे जान से मारने की नीयत से उसके घर के बाहर आकर गोली चलाई थी। उस वक्त पीड़िता बाल-बाल बच गई थी और हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, जमानत पर बाहर आते ही आरोपी की दबंगई और बढ़ गई।

कॉल्स, मैसेज और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी (Hapur News)

जमानत पर छूटने के बाद आरोपी हुसैन लगातार पीड़िता के घर के चक्कर काटने लगा और उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। जब पीड़िता ने उसके फोन उठाने बंद कर दिए, तो आरोपी अपने और दूसरों के नंबरों से व्हाट्सएप पर कॉल व मैसेज भेजकर लगातार परेशान करने लगा। आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता के पास इन धमकियों की कॉल रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट सबूत के तौर पर मौजूद हैं।

‘चौखट पर जो बारात लाएगा, उसे और तुझे दोनों को उड़ा दूंगा’ (Hapur News)

दबंगई की सारी हदें तब पार हो गईं जब 28 अगस्त को पीड़िता अपने घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि तभी हुसैन अपने भाई जावेद के साथ वहां पहुंचा और पीड़िता पर तमंचा तान दिया। आरोपी ने सरेआम धमकी देते हुए कहा कि “या तो मुझसे शादी कर ले, नहीं तो जो भी इस चौखट पर तेरे लिए बारात लेकर आएगा, उसे और तुझे दोनों को एक साथ गोली मार दूंगा।” डर के मारे पीड़िता तुरंत घर के अंदर भाग गई।

पीड़िता का परिवार दहशत में, पुलिस से सुरक्षा की गुहार (Hapur News)

इस खौफनाक वारदात के बाद से पीड़िता और उसका परिवार गहरे सदमे और दहशत में है। पीड़िता ने अंदेशा जताया है कि आरोपी हुसैन, उसका भाई जावेद और उसके परिजन उसके साथ कभी भी कोई बड़ी अनहोनी या जानलेवा वारदात अंजाम दे सकते हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News