Hapur News 6 महीने से लेकर 2.5 साल तक लापता 9 बच्चे मिले, हापुड़ पुलिस की इस कार्रवाई को आप भी करेंगे सलाम

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की विशेष पुलिस टीम ने एक मिसाली सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से लापता 9 बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। ये बच्चे पिछले 6 महीने से लेकर ढाई साल तक के लंबे समय से अपने परिवारों से दूर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की विशेष पुलिस टीम ने एक मिसाली सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से लापता 9 बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। ये बच्चे पिछले 6 महीने से लेकर ढाई साल तक के लंबे समय से अपने परिवारों से दूर थे। पुलिस की कड़ी मेहनत, तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से जहां 9 परिवारों के बुझते चिरागों में उम्मीद की नई किरण जगी है, वहीं अपने जिगर के टुकड़ों को सीने से लगाकर माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

सन्नाटे में गूंजी खुशियां: माता-पिता के आंसुओं को मिला सुकून ( Hapur News)

जिन घरों में महीनों और सालों से सन्नाटा पसरा हुआ था, जहां मां-बाप की आंखों का पानी सूख चुका था और हर बीतता दिन किसी भयावह सपने जैसा लग रहा था, वहां अब फिर से खुशियों का सवेरा हुआ है। अपने मासूमों के अचानक गायब हो जाने से यह नौ परिवार मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह टूट चुके थे। बच्चों की सुरक्षा और सलामती की चिंता में न तो माता-पिता खा पा रहे थे और न ही चैन की नींद सो पा रहे थे। पल-पल किसी अनहोनी का डर सताता रहता था और हर दिन थाने-चौकियों के चक्कर काटना तथा टूटती उम्मीदों के साथ जीना उनकी नियति बन चुका था।

ऐसे में हापुड़ पुलिस की इस मानवीय और त्वरित कार्रवाई ने न केवल नौ मासूमों की जिंदगी सुरक्षित की, बल्कि नौ परिवारों की खुशियां लौटा दीं। अपने बच्चों के चेहरों को दोबारा देखकर परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे और उन्होंने पुलिस प्रशासन का बारंबार आभार व्यक्त किया।

तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र से मिली बड़ी सफलता ( Hapur News)

लापता हुए बच्चों की कहानियां अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जुड़ी थीं। इनमें से कोई बच्चा छह महीने से लापता था तो कोई मासूम पिछले ढाई साल से गायब था। परिजनों की तहरीर पर संबंधित थानों में गुमशुदगी और अपहरण के मामले दर्ज किए गए थे।

एएचटीयू पुलिस टीम ने पुराने मामलों की फाइलों को खंगालते हुए तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और अपने मजबूत सूचना तंत्र का सहारा लिया। पुलिस टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए दिन-रात एक किया और अंततः इन सभी 9 बच्चों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की।

जानिए किस थाना क्षेत्र से कौन-कौन से मासूम हुए बरामद ( Hapur News)

पुलिस द्वारा बरामद किए गए 9 बच्चों में शामिल हैं:

  • कासिम: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र से पिछले ढाई साल से लापता थे।
  • तौफीक (10 वर्ष): धौलाना थाना क्षेत्र से बीते छह माह से लापता थे।
  • मयंक (16 वर्ष): पिलखुवा क्षेत्र से पिछले 11 माह से गायब थे।
  • सोनी: पिलखुवा क्षेत्र से बीते छह माह से लापता थीं।
  • शालू: धौलाना क्षेत्र से पिछले 11 माह से गायब थीं।
  • विनय: हापुड़ देहात थाना क्षेत्र से बीते सात माह से लापता थे।
  • अलिफशा (16 वर्ष): पिलखुवा क्षेत्र से पिछले आठ माह से गायब थीं।
  • पायल: पिलखुवा क्षेत्र से बीते 15 माह से लापता थीं।
  • शिवम मिश्रा: हापुड़ कोतवाली क्षेत्र से पिछले 15 माह से गायब थे।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जारी रहेगा विशेष अभियान ( Hapur News)

मामले की जानकारी देते हुए सीओ क्राइम दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी और हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह व वरिष्ठ अधिकारियों के सख्त निर्देश पर जनपद में गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत एएचटीयू थाना प्रभारी बचन सिंह और उनकी टीम ने रात-दिन एक कर इन नौ बच्चों को ढूंढ निकाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में अन्य गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए भी पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। जल्द ही अन्य लापता बच्चों को भी सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News