Hapur News विश्वासघात और दरिंदगी का सनसनीखेज मामला: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना ऐंठे 1.5 लाख, आरोपी गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र से विश्वासघात, दरिंदगी और ब्लैकमेलिंग का एक खौफनाक मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर घर पहुँचे दोस्त ने महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी इतने पर ही […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र से विश्वासघात, दरिंदगी और ब्लैकमेलिंग का एक खौफनाक मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर घर पहुँचे दोस्त ने महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी इतने पर ही नहीं रुका, उसने पीड़िता की अश्लील वीडियो व तस्वीरें बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल कर डेढ़ लाख रुपये भी ऐंठ लिए। हापुड़ देहात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर दिया दरिंदगी को अंजाम (Hapur News)

थाना देहात में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम असौड़ा निवासी शरीफ पीड़िता के पति का पुराना दोस्त है। पति से गहरी दोस्ती होने के कारण उसका पीड़िता के घर पर काफी समय से बेझिझक आना-जाना था। बीती 20 जनवरी को पीड़िता का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था और पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी दौरान मौका देखकर आरोपी शरीफ अपने साथ कोल्डड्रिंक लेकर पीड़िता के घर पहुँचा।

आरोपी ने कोल्डड्रिंक में पहले से ही कोई जहरीला या तीव्र नशीला पदार्थ मिला रखा था। पीड़िता के कोल्डड्रिंक पीते ही वह बदहवास और बेहोश हो गई। इसी बेसुध हालत का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदगी के दौरान शातिर आरोपी ने पीड़िता की नग्न अवस्था में वीडियो बना ली और कई तस्वीरें भी खींच लीं।

ब्लैकमेल कर ऐंठे 1.5 लाख, और पैसों की कर रहा था मांग (Hapur News)

होश में आने पर जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर पूरे समाज में बदनाम करने की धमकी दी। बदनामी के डर से सहमी पीड़िता चुप रहने को मजबूर हो गई। इसके बाद आरोपी लगातार अश्लील सामग्री का डर दिखाकर पीड़िता के घर आकर जबरन दुष्कर्म करने लगा। ब्लैकमेलिंग के इस घिनौने खेल में आरोपी पीड़िता से अब तक 1,50,000 रुपये नकद वसूल चुका था।

इसके बावजूद आरोपी का लालच खत्म नहीं हुआ। वह पीड़िता पर 2 लाख रुपये और देने तथा अपने एक अन्य साथी के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब पीड़िता ने इस नीच हरकत से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी और उसके दोस्त ने पीड़िता व उसके पति को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की खुली धमकी देना शुरू कर दिया।

ततारपुर चौराहे से दबोचा गया आरोपी (Hapur News)

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की। थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक पारस मलिक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी शरीफ (निवासी ग्राम असौड़ा) को ततारपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News