Hapur News मुरादाबाद से दिल्ली जा रहा 55 क्विंटल जहरीला पनीर पिलखुवा में पकड़ा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। पिलखुवा टोल प्लाजा के पास विभाग की विशेष टीम ने एक बड़े ट्रक को रोककर उसमें लदा करीब 55 क्विंटल (5500 किलोग्राम) से अधिक संदिग्ध […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। पिलखुवा टोल प्लाजा के पास विभाग की विशेष टीम ने एक बड़े ट्रक को रोककर उसमें लदा करीब 55 क्विंटल (5500 किलोग्राम) से अधिक संदिग्ध एवं मिलावटी पनीर बरामद किया है। प्रारंभिक जांच और भौतिक परीक्षण में यह पनीर मानव उपभोग के लिए अत्यधिक हानिकारक और अमानक प्रतीत हुआ है, जिसके बाद विभाग ने तत्काल वैधानिक कदम उठाए हैं।

मुरादाबाद से दिल्ली जा रहा था मिलावटी पनीर का जखीरा (Hapur News)

विभागीय जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग को संदिग्ध खाद्य पदार्थों के बड़े पैमाने पर परिवहन की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पिलखुवा टोल प्लाजा पर नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान मुरादाबाद की दिशा से आ रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक को खोलते ही उसमें भारी मात्रा में कैंटिनरों और थैलियों में भरा पनीर मिला। पूछताछ और दस्तावेजों की प्राथमिक जांच से स्पष्ट हुआ कि पनीर की यह विशाल खेप मुरादाबाद से लोड की गई थी और इसे राजधानी दिल्ली के विभिन्न थोक व खुदरा बाजारों में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था।

अधिकारियों की मौजूदगी में नमूने सील, नष्ट कराने की तैयारी (Hapur News)

छापेमारी की इस बड़ी कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के नामित अधिकारी (डीओ) चंद्रशेखर मिश्रा और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज राज अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों की सीधी देखरेख में पनीर की खेप की सघन जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रयोगशाला परीक्षण के लिए पनीर के कई नमूने सील कर दिए हैं। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार पूरी खेप का वजन कराकर इसे सुरक्षित तरीके से नष्ट कराने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

माफिया और सप्लायरों के सिंडिकेट की जांच में जुटी टीम (Hapur News)

इतनी विशाल मात्रा में संदिग्ध पनीर पकड़े जाने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग इसके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गया है। जांच टीम यह पता लगा रही है कि इतना पनीर मुरादाबाद में किस अवैध डेयरी या कारखाने में तैयार किया गया था और दिल्ली में इसे किन स्थानों व व्यापारियों को डिलीवर किया जाना था। इसके साथ ही वाहन के कागजात, ट्रांसपोर्ट बिल्टी और चालक के बयानों के आधार पर मुख्य दोषियों को चिन्हित किया जा रहा है ताकि उनके खिलाफ कड़ी कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जा सके।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News