UP Crime News 2022 के जानलेवा हमले मामले में सांसद ओवैसी ने दर्ज कराए बयान, हापुड़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Khabarwala 24 News Hapur: UP Crime News एआईएमआईएम (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एनएच-9 स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में गुरुवार को नया मोड़ आया। सांसद ओवैसी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हापुड़ स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंचे और अपनी गवाही […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: UP Crime News एआईएमआईएम (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एनएच-9 स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में गुरुवार को नया मोड़ आया। सांसद ओवैसी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हापुड़ स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंचे और अपनी गवाही दर्ज कराई। ओवैसी के आगमन को लेकर सुबह से ही कचहरी रोड और न्यायालय परिसर को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। गवाही की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 8 सितंबर तय की है।

छावनी में तब्दील हुआ कचहरी परिसर (UP Crime News)

सांसद असदुद्दीन ओवैसी के कोर्ट में पेश होने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया था। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, सीओ सिटी अनीता चौहान, सीओ पिलखुवा मुनीष चंद्र, और सीओ यातायात दीपक चतुर्वेदी के साथ कई थानों के प्रभारी, भारी पुलिस बल तथा पीएसी के जवानों की तैनाती की गई थी।

गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे जैसे ही ओवैसी का काफिला कचहरी पहुंचा, वहां सैकड़ों समर्थकों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने सघन चेकिंग के बाद ही लोगों को परिसर के अंदर जाने दिया। भीड़ को नियंत्रित करने और हटाने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Up crime news-
Up crime news-

जानिए क्या था पूरा मामला? (UP Crime News)

ओवैसी के अधिवक्ता आरिफ खान के अनुसार, यह घटना 3 फरवरी 2022 की है। मेरठ के किठौर क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद दिल्ली लौटते समय पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर बाइक सवार युवकों ने ओवैसी की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला किया था। इस हमले के बाद ओवैसी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा की थी।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गौतमबुद्धनगर के बादलपुर निवासी सचिन और उसके साथी शिवम को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में यह मुकदमा जिला एवं सत्र न्यायालय में अपर जिला न्यायाधीश द्वितीय शेष बहादुर की अदालत में विचारधीन है।

40 से 45 गवाहों की होनी है गवाही

अधिवक्ता आरिफ ने बताया कि इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी को 28 जुलाई को गवाही के लिए उपस्थित होना था, लेकिन संसद सत्र चलने के कारण वे नहीं आ सके थे। जिसके बाद अदालत ने 13 अगस्त की तिथि नियत की थी। गुरुवार को उनकी गवाही पूरी हो गई। इस मामले में अभी 40 से 45 अन्य गवाहों के बयान दर्ज होना बाकी है। मामले की अगली सुनवाई अब 8 सितंबर को होगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

Related News

Breaking News