Hapur News एनएच-9 पर सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हाईवे स्थित एक होटल के पास सड़क पार कर रहे 61 वर्षीय वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हाईवे स्थित एक होटल के पास सड़क पार कर रहे 61 वर्षीय वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

एनएच-9 पर हाईवे किंग होटल के पास हुआ हादसा (Hapur News)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब एक बजे बाबूगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि एनएच-9 पर हाईवे किंग होटल के सामने एक बाइक ने सड़क पार कर रहे अधेड़ व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी है।

हादसा इतना भीषण था कि वृद्ध सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में पड़े वृद्ध को उपचार के लिए पास के सिखैड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया।

सीएचसी से मेरठ मेडिकल कॉलेज किया गया था रैफर (Hapur News)

सिखैड़ा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वृद्ध की चिंताजनक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। परिजनों और पुलिस की मौजूदगी में उन्हें मेरठ ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सिंभावली के हिम्मतपुर गांव के रहने वाले थे मृतक (Hapur News)

बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस जांच और छानबीन के दौरान मृतक की पहचान 61 वर्षीय महावीर, निवासी गांव हिम्मतपुर (थाना सिंभावली) के रूप में हुई है।घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजनों को दी गई, परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News