Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News काफी दिनों से जारी राजनीतिक चर्चाओं और अटकलों पर विराम लगाते हुए नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और उनके पति वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने आखिरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। रविवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उन्होंने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ग्रहण कराई।
पिछले कई दिनों से चल रही थीं अटकलें (Hapur News)
पुष्पा देवी और उनके पति श्रीपाल सिंह के भाजपा में जाने की चर्चाएं पिछले कई दिनों से क्षेत्र में जोर पकड़ रही थीं। रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी में दोनों नेताओं का पार्टी में औपचारिक स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर संगठन में शामिल कराया।
बसपा के टिकट पर जीती थीं चुनाव (Hapur News)
उल्लेखनीय है कि पुष्पा देवी ने बहुजन समाज पार्टी के सिंबल पर नगर पालिकाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था और शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं, उनके पति श्रीपाल सिंह भी लंबे समय से बसपा के सक्रिय नेता रहे हैं और पूर्व में बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि, राजनीतिक मतभेदों और अंदरूनी खींचतान के कारण बाद में बसपा हाईकमान ने पुष्पा देवी और श्रीपाल सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए निष्कासित कर दिया था।
समर्थकों में उत्साह, स्थानीय राजनीति पर पड़ेगा असर (Hapur News)
बसपा से निष्कासन के बाद से ही यह दंपत्ति अपने राजनीतिक भविष्य की रणनीति तैयार कर रहा था। भाजपा में शामिल होने के फैसले से उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पुष्पा देवी और श्रीपाल सिंह के भाजपा में आने से क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


