Hapur News अग्रवाल महासभा के चुनाव का आधिकारिक बिगुल बजा; 6 अगस्त को होगा मतदान

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News शहर के प्रतिष्ठित चुनावों में से एक अग्रवाल महासभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव अधिकारी ने कार्यक्रम की घोषथि कर दी है। चुनाव प्रक्रिया कुल 31 पदों के लिए संपन्न कराई जाएगी, जिसमें 10 प्रमुख पदाधिकारी प्रधान, वरिष्ठ उप प्रधान, कनिष्ठ उप प्रधान, मंत्री, वरिष्ठ उप मंत्री, […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News शहर के प्रतिष्ठित चुनावों में से एक अग्रवाल महासभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव अधिकारी ने कार्यक्रम की घोषथि कर दी है। चुनाव प्रक्रिया कुल 31 पदों के लिए संपन्न कराई जाएगी, जिसमें 10 प्रमुख पदाधिकारी प्रधान, वरिष्ठ उप प्रधान, कनिष्ठ उप प्रधान, मंत्री, वरिष्ठ उप मंत्री, कनिष्ठ उप मंत्री, कोषाध्यक्ष, उप कोषाध्यक्ष, लेखा निरीक्षक, उप लेखा निरीक्षकतथा 21 प्रबंध समिति (कार्यकारिणी) सदस्यों का चयन शामिल है।

27 चुनाव को नामांकन पत्रों का वितरण होगा (Hapur News)

निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिसके अनुसार, मतदाता सूची का प्रकाशन 24 जुलाई को किया जाएगा, जिसके बाद 27 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विकास भवन (कमरा नंबर 220) स्थित जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से नामांकन पत्रों का वितरण होगा।

6 अगस्त को मतदान, 7 को मतगणना (Hapur News)

प्रत्याशी 28 जुलाई को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकनों की वापसी और पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 29 जुलाई को होगी, जबकि अंतिम प्रत्याशी सूची का प्रकाशन 30 जुलाई को अग्रवाल महासभा के कार्यालय में किया जाएगा।आगामी 6 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज हापुड़ में मतदान कराया जाएगा और अगले दिन 07 अगस्त को सुबह 10 बजे से इसी स्थल पर मतगणना शुरू होकर परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपरिहार्य परिस्थितियों में निर्वाचन कार्यक्रम में आवश्यक संशोधन किया जा सकता है।

चुनाव घोषित होने पर तेज हुई सरगर्मी (Hapur News)

हापुड़ की प्रतिष्ठित संस्था ‘अग्रवाल महासभा’ के चुनाव की आधिकारिक तिथियां घोषित होते ही शहर के वैश्य समाज में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यह नगर के सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित चुनावों में से एक माना जाता है, जिसका समाज बंधु काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

राजनीतिक हलचल तेज हुई (Hapur News )

निर्वाचन कार्यक्रम जारी होते ही विभिन्न भावी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने जोड़-तोड़ व चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। बैठकों और जनसंपर्क का दौर भी तेज हो गया है। आगामी 6 अगस्त 2026 को होने वाले मतदान को लेकर शहर के व्यापारियों और समाज के प्रबुद्ध वर्गों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

किन-किन पदों के लिए होगा चुनाव? (Hapur News)

इस चुनाव में 10 प्रमुख पदाधिकारियों का चयन होगा, जिनमें शामिल हैं:

  • प्रधान
  • वरिष्ठ उप प्रधान एवं कनिष्ठ उप प्रधान
  • मंत्री, वरिष्ठ उप मंत्री एवं कनिष्ठ उप मंत्री
  • कोषाध्यक्ष एवं उप कोषाध्यक्ष
  • लेखा निरीक्षक एवं उप लेखा निरीक्षक
  • इसके अलावा 21 प्रबंध समिति (कार्यकारिणी) सदस्यों के लिए भी मतदान होगा।

प्रमुख बिंदु (Hapur News)

कुल पद: 10 पदाधिकारी एवं 21 प्रबंध समिति (कार्यकारिणी) सदस्य।

नामांकन स्थल: जिला कृषि अधिकारी कार्यालय (कमरा नं. 220, विकास भवन, हापुड़)।

मतदान तिथि व समय: 6 अगस्त 2026 (सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)।

मतदान एवं मतगणना स्थल: आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, हापुड़।

नतीजे: 7 अगस्त 2026 को घोषित किए जाएंगे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News