Hapur News हापुड़ परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न थानों में बंद 136 वाहनों की हुई नीलामी, सरकार को मिला 27.72 लाख का राजस्व

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News  जनपद हापुड़ में परिवहन विभाग द्वारा बुधवार, 15 जुलाई 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में लंबे समय से निरूद्ध (सीज) पड़े वाहनों की खुली नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। एआरटीओ कार्यालय परिसर में आयोजित इस नीलामी प्रक्रिया में कुल 136 वाहनों की बोली लगाई गई, जिससे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News  जनपद हापुड़ में परिवहन विभाग द्वारा बुधवार, 15 जुलाई 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में लंबे समय से निरूद्ध (सीज) पड़े वाहनों की खुली नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। एआरटीओ कार्यालय परिसर में आयोजित इस नीलामी प्रक्रिया में कुल 136 वाहनों की बोली लगाई गई, जिससे विभाग को कुल 27.72 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

प्रथम चरण: 119 वाहनों की नीलामी से मिले 16.76 लाख (Hapur News)

नीलामी का पहला चरण डिप्टी कलेक्टर रेनू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान जनपद के 06 प्रमुख थानों— बाबूगढ़, गढ़मुक्तेश्वर, कोतवालीनगर, पिलखुवा, धौलाना और हाफिजपुर में बंद पड़े 119 वाहनों की नीलामी की गई। इस प्रक्रिया में कुल 17 बोलीदाताओं ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद अधिकतम बोली के रूप में विभाग को कुल 16.76 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात जितेन्द्र शर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश चौबे, एआरटीओ (प्रशासन) छवि सिंह चौहान, यात्रीकर अधिकारी प्रीति पाण्डेय, यातायात निरीक्षक नरेश कुमार, प्रधान सहायक रामआसरे तिवारी और सत्यप्रकाश आदि अधिकारी मौजूद रहे।

द्वितीय चरण: अधिनियम उल्लंघन में सीज 17 वाहनों से मिले 10.96 लाख

इसी कड़ी में दूसरे चरण के तहत उत्तर प्रदेश मोटर कराधान अधिनियम 1997 की धारा-22 के उल्लंघन में 45 दिनों से अधिक अवधि से विभिन्न थानों में बंद 17 वाहनों की नीलामी प्रक्रिया चलाई गई। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गाजियाबाद सियाराम वर्मा की मौजूदगी में हुई इस नीलामी में 13 बोलीदाताओं ने हिस्सा लिया। सभी बोलीदाताओं से प्रतिभूति राशि जमा कराने के बाद विशेष प्रयास कर न्यूनतम मूल्य से अधिक पर सफल बोली लगवाई गई, जिससे कुल 10.96 लाख रुपये का राजस्व मिला।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

इस मौके पर एआरटीओ रमेश कुमार चौबे, छवि सिंह चौहान, यात्रीकर अधिकारी प्रीति पाण्डेय सहित कार्यालय के प्रधान सहायक रामआसरे तिवारी व सत्यप्रकाश उपस्थित रहे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News