Khabarwala 24 News New Delhi: Mirzapur The Movie पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद अब यह कहानी बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। मेकर्स ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें एक बार फिर सत्ता, बदले और मिर्जापुर की गद्दी की लड़ाई देखने को मिल रही है।
Mirzapur The Movie में गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे
टीजर में सीरीज के सबसे चर्चित किरदार कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu Sharma के दमदार किरदारों ने एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींचा है। टीजर में जबरदस्त एक्शन, हिंसा और मिर्जापुर की सत्ता हासिल करने की जंग दिखाई गई है।
नए किरदारों की होगी एंट्री (Mirzapur The Movie)
फिल्म में कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। Jitendra Kumar और Ravi Kishan की एंट्री ने कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। टीजर में दोनों अलग अंदाज में नजर आए हैं और माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी में इनकी भूमिका काफी अहम होगी।
दर्शकों के बीच यह चर्चा भी है कि जितेंद्र कुमार का किरदार कहानी में बड़ा ट्विस्ट ला सकता है। हालांकि मेकर्स ने अभी किरदारों को लेकर पूरी जानकारी साझा नहीं की है।
टीजर के दमदार डायलॉग (Mirzapur The Movie)
टीजर में एक्शन के साथ-साथ कई दमदार डायलॉग भी सुनने को मिले हैं। कालीन भैया का अंदाज एक बार फिर देखने को मिला। उनके डायलॉग ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है।
फिल्म में मिर्जापुर की पुरानी स्टारकास्ट के साथ नए कलाकारों का बड़ा मिश्रण देखने को मिलेगा। इसमें रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा समेत कई कलाकार शामिल हैं।
4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म (Mirzapur The Movie)
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है।फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि मिर्जापुर की गद्दी की यह जंग बड़े पर्दे पर दर्शकों को कितना पसंद आती है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


