खबरwala 24 न्यूज हापुड़: सर्दी बढ़ने के साथ साथ कोहरे का कहर बढ़ता जा रहा है। सोमवार की सुबह को कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। वहीं दूसरी ओर सर्द हवाओं ने ठिठुरन और गलन को और बढ़ा दिया। कड़ाके की ठंड से हड्डियां कांप उठीं।
पिछले कई दिनों से पड़ रही जबरदस्त ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। घरों के साथ साथ दुकानों पर अलाव जलाकर लोग ठंड से बचते दिखाई दे रहे थे। सोमवार को जब लोग सुबह उठे तो घना कोहरा छाया था, इसके चलते ठंड और बढ़ गई। कोहरे इतना अधिक था कि दृश्ता काफी कम रह गई। वाहन चालकों ने सड़क के किनारे अपने वाहनों की खड़ा कर दिया और कोहरा हटने का इंतजार शुरू कर दिया। होटलों पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई।
हीटर और अलाव का कर रहे इस्तेमाल
ठंड से बचाव करने के लिए लोग विभिन्न उपाय कर रहे हैं। अलाव जलाकर या रूम हीटर के सामने बैठकर ठंड से बचाव की कोशिश कर रहे हैं। बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को ठंड दूर करने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
कोहरे में क्या बरते सावधानी
दूसरी गाड़ियों को अोवरटेक करने की कोशिश न करें
आगे चल रही गाड़ियों से दूरी बनाकर रखें
गति का गाड़ी चलाते समय ध्यान रखें
संभव हो तो मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें
लो बीम पर लाइट रखें, पीली लाइट को फोलो करें
कोहरे में सड़कें गीली हो जाती हैं, इसलिए ब्रेक के लिए आगे वाली गाड़ी से दूरी बनाकर रखें


