Hapur News भीषण गर्मी में पानी संकट, संजय विहार आवास विकास कालोनी के लोग में सड़क पर उतरे

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भीषण गर्मी और जल संकट के बीच संजय विहार कालोनी में रहने वाले लोगों का धैर्य अब टूट चुका है। महीने भर से लगातार पानी की सप्लाई बंद होने के कारण शनिवार को कालोनी की महिलाओं और पुरुषों ने एकत्र होकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भीषण गर्मी और जल संकट के बीच संजय विहार कालोनी में रहने वाले लोगों का धैर्य अब टूट चुका है। महीने भर से लगातार पानी की सप्लाई बंद होने के कारण शनिवार को कालोनी की महिलाओं और पुरुषों ने एकत्र होकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। समस्या को लेकर सभासद रुद्राश त्यागी को ज्ञापन सौंपा।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका के अधिकारी शहर के विभिन्न इलाकों में पानी आपूर्ति का दावा तो कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति बिल्कुल विपरीत है। संजय विहार कालोनी के आवास विकास क्षेत्र में नगर पालिका की ट्यूबवेल लगी हुई है, जिसकी पाइपलाइन से पूरे इलाके में पानी की सप्लाई होनी चाहिए। लेकिन पिछले एक महीने से पानी की आपूर्ति लगभग बंद है। कभी प्रेशर कम रहता है तो कभी केवल एक पाइपलाइन में ही पानी आता है।

हजारों लोग हो रहे परेशान (Hapur News)

सीमा अरोड़ा, रीनू, रीतू, रोहित सिरोही और दिनेश ठाकुर ने बताया कि इस समस्या से कालोनी की करीब दस हजार से अधिक आबादी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। महिलाओं को घरेलू कामकाज में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जलकल विभाग के एई से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिलते हैं, समस्या का समाधान नहीं होता।

बड़े आंदोलन की दी चेतावनी (Hapur News)

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में रिंकू चौधरी, शिव कुमार, रजत, भानू त्यागी, मानसी त्यागी, पारुल गर्ग, सीमा शर्मा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल रहे।

क्या कहते हैं अधिकारी (Hapur News)

इस मामले पर नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि पानी की सप्लाई समय-सारणी के अनुसार की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कई घरों में मोटरें लगी होने के कारण पाइपलाइन के अंतिम छोर पर पानी की सप्लाई धीमी हो जाती है। एई ने स्वीकार किया कि मामले का संज्ञान लिया गया है और जल्द ही ट्यूबवेल स्थल का निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News