Hapur News अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की मौत, तीन घायल, मची अफरा तफरी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर उपकृषिमंडी के सामने शनिवार को हुए सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार 12 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक के माता-पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर उपकृषिमंडी के सामने शनिवार को हुए सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार 12 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक के माता-पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार मुंशीनगर धोबीघाट पिलखुवा निवासी शकिर अपनी पत्नी शाइस्ता, बेटी सनाया 9 वर्ष और बेटे सुभान 12 वर्ष के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर लखुवा से नहटौर, बिजनौर जा रहे थे। जैसे ही परिवार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में उपकृषि मंडी के सामने पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में 12 वर्षीय सुभान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शकिर, उसकी पत्नी शाइस्ता और बेटी सनाया गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद में जुट गए।

परिजन में मचा कोहराम (Hapur News)

हादसे में किशोर की मौत की सूचना मिलते ही मृतक परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके अन्य परिजन भी यहां घायलों के पास अस्पताल में पहुंच गए थे।

पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News