Khabarwala 24 News Hapur : Hapur News जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर में 6 मई 2026 की रात को हुई निर्मम हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आर्थिक सहयोग का भरोसा दिया है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
घटना के अनुसार, ग्राम कल्याणपुर निवासी रितिक वाल्मीकि की शराब के नशे में चूर पड़ोसी युवक ने तलवार से मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। मृतक परिवार के विरोध करने पर यह घटना हुई थी।इस जघन्य घटना का संज्ञान लेते हुए समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पियूष बाबा वाल्मीकि ने तुरंत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को पूरी घटना से अवगत कराया। अखिलेश यादव ने मामले को गंभीरता से लिया और पीड़ित परिवार को लखनऊ बुलाया।
लखनऊ जाकर की मुलाकात (Hapur News)
26 मई 2026 को पियूष बाबा वाल्मीकि के नेतृत्व में पीड़ित परिवार को लखनऊ ले जाकर अखिलेश यादव से मुलाकात कराई गई। इस दौरान अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
पूर्व सीएम ने दिया आश्वासन (Hapur News)
पियूष बाबा वाल्मीकि ने बताया कि अखिलेश यादव ने परिवार की समस्याओं को ध्यान से सुना और आश्वस्त किया कि न्याय मिलने तक पूरा समाजवादी पार्टी परिवार उनके साथ है। उन्होंने परिवार की आर्थिक मदद भी की, जिससे पीड़ित परिवार को कुछ राहत मिली है।
पूर्व सीएम का आभार व्यक्त किया (Hapur News)
वाल्मीकि समाज (सफाई कर्मचारी वर्ग) के लोगों ने इस संवेदनशील रुख के लिए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने दलित-पीछड़े वर्ग के साथ हमेशा न्यायपूर्ण रुख अपनाया है। इस अवसर पर रोहित पार्चा, कुनाल वाल्मीकि, सतीश वाल्मीकि, अमर वाल्मीकि सहित कई समाजसेवी और वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


