Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News श्री बाला जी महाराज मेहंदीपुर वाले का भव्य संकीर्तन महावीर दल, चंडी रोड हापुड़ में आयोजित किया गया। इस पावन आयोजन में भक्ति, आध्यात्मिकता और परमार्थ की सुंदर झलक देखने को मिली।
भक्तों को परमार्थ के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी (Hapur News)
शिवकुमार वर्मा एवं बिक्की वर्मा (मेरठ) ने बताया कि गुरु देव सुशांत तोमर के सानिध्य में यह संकीर्तन संपन्न हुआ। गुरु देव सुशांत तोमर ने अपने अनमोल वचनों से भक्तों को परमार्थ के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा “एक बात बताऊं, इंसान को पहले बहुत कॉलेज से देख पढ़ा है और यह पाया है कि इस संसार में कोई किसी का नहीं है। यह बात भूले से भी मत बोलना, सदा याद रखना, वरना इंसान और समय ही सबको ठीक सिखा देगा। परमार्थ करो और आगे बढ़ो, बढ़ते चलो। एक दिन अकेले ही रहना है, जीते जी भी और मरने के बाद तो पक्का ही।”

पूरा माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया (Hapur News)
गुरु देव के इन ओजस्वी प्रवचनों ने भक्तों के हृदय को स्पर्श किया। बाबा बाला जी महाराज के भजनों पर भक्तजन झूम उठे और नाचते हुए नजर आए। संकीर्तन के दौरान भक्ति की ऐसी लहर चली कि पूरा माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
बड़ी संख्या में श्रद्दालुओं ने लिया भाग (Hapur News)
दूर-दूर से भक्तजन इस पावन आयोजन में शामिल होने पहुंचे। बरेली, मुरादाबाद, बृजघाट, मेरठ, जयपुर, दिल्ली, खुर्जा, बुलंदशहर, गुलाबठी, देवभूमि, सपनावत, समाना गांव, गाजियाबाद, दादरी, मोदी नगर और राजस्थान से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। सभी भक्तों ने बाबा बाला जी महाराज के दर्शन किए, गुरु देव सुशांत तोमर से आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


