संत निरंकारी मिशन राजेन्द्र नगर गाजियाबाद ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

खबरवाला 24 न्यूज गाजियाबाद : मानवमात्र के कल्याणार्थ सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं उनके दिव्य मार्गदर्शन द्वारा ब्रांच राजेन्द्र नगर, गाजियाबाद संत निरंकारी सत्संग भवन में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन का सामाजिक विभाग) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मिशन के 108 भक्तों द्वारा निःस्वार्थ भाव से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज गाजियाबाद : मानवमात्र के कल्याणार्थ सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं उनके दिव्य मार्गदर्शन द्वारा ब्रांच राजेन्द्र नगर, गाजियाबाद संत निरंकारी सत्संग भवन में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन का सामाजिक विभाग) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मिशन के 108 भक्तों द्वारा निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया गया। रक्त संग्रहित करने हेतु जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम वहां उपस्थित हुई।

शिविर का उद्घाटन पार्षद तेजपाल राणा ने किया। उन्होंने रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुए सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और जनकल्याण को समर्पित उनकी निस्वार्थ सेवा एवं बहूमूल्य योगदान के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा की रक्दान शिविर देखकर बहुत ही प्रसन्ता हो रही है। रक्तदान सबसे श्रेष्ठ दान है, मानवता की भलाई हेतू सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

संयोजक आई एस अहलूवालिया ने रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, रक्तदाताओं, डॉक्टर एवं उनकी टीम काआभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन रक्तदान करने में समूचे देश में अग्रणी रहा है। मिशन द्वारा अभी तक 7,519 रक्तदान शिविरों के आयोजन से 12,39,071 युनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है । रक्त एकत्रित करने से पूर्व डॉक्टर की टीम द्वारा सभी तरह की जाच की गई ।

संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक उत्थान के साथ साथ समाज कल्याण की गतिविधियों जिनमें मुख्यतः रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, महिला एवं बाल विकास सशक्तिकरण हेतु सुचारू रूप से चलाई जा रही योजनाएं, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं प्राकृतिक आपदाओं में जरूरतमंदों की सहायता इत्यादि सेवाएं सम्मिलित है ताकि समाज का समुचित विकास हो सके।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News