Hapur News हाईस्पीड बाइक से पलक झपकते ही लूट लेते थे मोबाइल फोन, दो हाइवे लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा-बाइक बरामद

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हाफिजपुर पुलिस ने हाइवे पर राहगीरों और सड़क किनारे खड़े लोगों से मोबाइल फोन लूटने वाले शातिर गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से १० मोबाइल फोन, दो चार्जर, एक तमंचा, कारतूस, चाकू और वारदात में इस्तेमाल होने वाली […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हाफिजपुर पुलिस ने हाइवे पर राहगीरों और सड़क किनारे खड़े लोगों से मोबाइल फोन लूटने वाले शातिर गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से १० मोबाइल फोन, दो चार्जर, एक तमंचा, कारतूस, चाकू और वारदात में इस्तेमाल होने वाली केटीएम बाइक बरामद की है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

थाना प्रभारी अरविंद चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम हाइवे पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चला रही थी। सोमवार रात रामपुर अंडरपास के नीचे दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार से आती केटीएम बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन दोनों युवक घबरा गए और बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

कौन हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur News)

गिरफ्तार आरोपी बिजनौर जिले के थाना चांदपुर क्षेत्र के खेकड़ी गांव निवासी सलीम और जलालपुर का रहने वाला अमन हैं। सलीम के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, दो मोबाइल फोन और 600 रुपये बरामद हुए। जबकि अमन के पास से आठ मोबाइल फोन, 9०० रुपये, दो चार्जर, एक अवैध चाकू और कपड़े मिले।

वारदात को अंजाम देकर दिल्ली की ओर हो जाते थे फरार (Hapur News)

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया। उन्होंने बताया कि वे हाइवे पर सड़क किनारे खड़े राहगीरों और वाहन चालकों को निशाना बनाकर मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। केटीएम बाइक का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम देने के बाद वे तुरंत दिल्ली की ओर फरार हो जाते थे। इससे पहले भी उन्होंने कई जगहों पर ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया था। सोमवार रात भी वे नए शिकार की तलाश में निकले थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस ने जांच में जुटी (Hapur News)

पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना हाफिजपुर में लूट, हथियार एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि इनके और भी साथी हो सकते हैं, जिनकी पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News