Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भीषण गर्मी के मौसम में मरीजों को दवा उपलब्ध कराने के लिए हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी बंद का समर्थन करने से इनकार कर दिया है। जनपद की सभी दवा दुकानें और फार्मेसी बुधवार को पूरी तरह खुली रहेंगी।एसोसिएशन ने इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ऑल इंडिया संस्था द्वारा 20 मई को बुलाए गए बंद में हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन शामिल नहीं होगा।
ज्ञापन में क्या बताया (Hapur News)
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी और महामंत्री विकास गर्ग ने कहा कि दवा का व्यापार केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज सेवा और आमजन के जीवन से जुड़ा अत्यंत आवश्यक कार्य है। गंभीर रूप से बीमार, जरूरतमंद और आपातकालीन मरीजों को समय पर दवाएं उपलब्ध कराना उनका नैतिक दायित्व है। इस भीषण गर्मी में मरीजों को दवा न मिलने से उनकी जान को खतरा हो सकता है, इसलिए उन्होंने बंद में शामिल न होने का निर्णय लिया है।
ज्ञापन में बताया गया कि हापुड़ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन पिछले लगभग 60 वर्षों से जनपद में लाइसेंसधारी दवा दुकानों और फार्मेसी का नेतृत्व कर रही है। यह संस्था प्रादेशिक संगठन कैमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश (सीडीएफयूपी) से भी जुड़ी हुई है।
दवा विक्रेता पर बंद का दवाब न डाला जाए (Hapur News)
एसोसिएशन ने प्रशासन से अपील की है कि 20 मई को किसी भी दवा विक्रेता पर बंद का दबाव न डाला जाए और न ही उनकी दुकानों को जबरन बंद कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद की सभी तहसीलों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में दवा की दुकानें सुचारू रूप से खुली रहेंगी ताकि किसी भी मरीज को परेशानी न हो।
गर्मी में दवाएं बेहद जरूरी हैं (Hapur News)
दिनेश त्यागी और विकास गर्ग ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा निरंतर चलनी चाहिए। खासकर इस चिलचिलाती गर्मी में जहां डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और अन्य बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं, वहां दवाओं की निरंतर उपलब्धता बेहद जरूरी है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


