Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भारतीय किसान यूनियन (भाकियू अराजनैतिक) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गैस बुकिंग की अवधि कम करने की मांग की है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित 45 दिनों की बुकिंग अवधि को घटाकर 25 दिन करने की मांग की है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
ज्ञापन में भाकियू सदस्यों ने बताया कि उनका गांव अच्छेजा हापुड़ शहर से सटा हुआ है। भौगोलिक रूप से यह ग्रामीण क्षेत्र में आता है, लेकिन व्यावहारिक रूप से यहां गैस की खपत शहरी क्षेत्रों के बराबर है। इसके बावजूद गैस बुकिंग की अवधि 45 दिन रखी गई है, जिससे स्थानीय उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं को हो रही दिक्कत (Hapur News)
सदस्यों ने बताया कि एक सिलेंडर 45 दिन तक चलाना लगभग असंभव है। परिवार में खाना पकाने, चाय-नाश्ता और अन्य घरेलू कामों में गैस की खपत ज्यादा होने के कारण 20-25 दिन में ही सिलेंडर खत्म हो जाता है। ऐसे में नया सिलेंडर बुक करने पर भी पुराना सिलेंडर खत्म होने के बाद कई दिन इंतजार करना पड़ता है। इससे महिलाओं और परिवारों को काफी दिक्कतें होती हैं।
25 दिन में की जाए गैस बुक (Hapur News)
भाकियू पदाधिकारियों ने जिला पूर्ति अधिकारी से अनुरोध किया कि अच्छेजा गांव को शहरी क्षेत्र मानते हुए गैस बुकिंग की अवधि 45 दिनों से घटाकर 25 दिन कर दी जाए, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सके और रोजमर्रा की परेशानी कम हो।ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) सीमा बालियान ने भाकियू पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि मांग को नियमानुसार गंभीरता से लिया जाएगा और शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख पदाधिकारी (Hapur News)
भाकियू जिला प्रभारी राधेलाल त्यागी, राजवीर भाटी, संजय त्यागी, सरवेश त्यागी, मनीषा त्यागी, अमरेष त्यागी, महेंद्र सिंह, सोमेश, उर्मिला, जगेश्वर, राकेश, सुधीर अलकार, सुनील, शिवम, दीपक त्यागी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



