Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 27 लाख कैश वैन लूटने वाले जुबैर और समीर एनकाउंटर में ढेर, दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

Ghaziabad Encounter News: गाजियाबाद में 6 मई को हुई 27 लाख रुपये की कैश वैन लूट के मुख्य आरोपी जुबैर और समीर को पुलिस ने मंगलवार रात वेव सिटी थाना क्षेत्र में एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 15 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर और दो सिपाही घायल हो गए।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 Ghaziabad Encounter News: गाजियाबाद में 6 मई को हुई 27 लाख रुपये की कैश वैन लूट के मुख्य आरोपी जुबैर और समीर को पुलिस ने मंगलवार रात वेव सिटी थाना क्षेत्र में एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 15 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर और दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट का 9 लाख 10 हजार रुपये बरामद किया। दो अन्य साथी फरार बताए जा रहे हैं।

एनकाउंटर की पूरी घटना (Ghaziabad News)

मंगलवार रात पुलिस को वेव सिटी क्षेत्र में बदमाशों के किसी घटना को अंजाम देने की सूचना मिली। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के अनुसार, पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार दिखाई दी। जब पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

इस हमले में एक सब-इंस्पेक्टर और दो कॉन्स्टेबल गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ करीब 20 मिनट तक चली और दोनों तरफ से 15 से ज्यादा राउंड गोलियां चलीं। बदमाश कार छोड़कर जंगल की तरफ भागे। पुलिस की गोलीबारी में समीर और जुबैर मौके पर ढेर हो गए। जबकि उनके दो साथी भाग निकलने में कामयाब रहे।

समीर को दो गोलियां लगीं और जुबैर के सीने में एक गोली लगी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। बुधवार को उनका पोस्टमॉर्टम होगा। फरार बदमाशों की तलाश के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं।

लूट से बरामद सामान (Ghaziabad News)

पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि चार बदमाश स्विफ्ट कार से आए थे। मारे गए दोनों बदमाशों के पास से लूट का 9 लाख 10 हजार रुपये नकद मिला। मौके से दो पिस्टल, दो तमंचे और लूट में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद की गई है। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

Ghaziabad encounter: गाजियाबाद में 27 लाख कैश वैन लूटने वाले जुबैर और समीर एनकाउंटर में ढेर, दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी घायल
Ghaziabad encounter: गाजियाबाद में 27 लाख कैश वैन लूटने वाले जुबैर और समीर एनकाउंटर में ढेर, दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

जुबैर-समीर का अपराधिक बैकग्राउंड (Ghaziabad News)

दोनों बदमाश गाजियाबाद के विजयनगर इलाके के रहने वाले थे। जुबैर लूट कांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। वह विजयनगर में बांस-बल्ली की दुकान चलाता था। उसके पिता भी उसी दुकान पर रहते हैं। जुबैर का भाई शोएब कपड़ों की फेरी लगाता है और पैठ बाजार में दुकान चलाता है।

समीर का भाई शोएब और पड़ोसी फिरोज भी इस लूट में शामिल थे और अभी फरार हैं। पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों पर पहले से ही एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

6 मई की कैश वैन लूट की घटना (Ghaziabad News)

6 मई की दोपहर करीब 1 बजे क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के पास एचपी पेट्रोल पंप के नजदीक इंडिया वन ATM बूथ पर यह लूट हुई। कंपनी के चार कर्मचारी कैश वैन से ATM में पैसे डालने गए थे। गार्ड और दो कर्मचारी कैश लेकर ATM की तरफ गए। ड्राइवर तेजभान वैन में बैठा था।

बदमाशों ने इसी मौके का फायदा उठाया। उन्होंने तमंचे के बल पर ड्राइवर को बंधक बना लिया। ड्राइवर ने विरोध करने की कोशिश की तो हवा में फायरिंग कर दी गई। इसके बाद बदमाश कैश वैन लेकर भाग निकले। घटना के करीब दो घंटे बाद मसूरी थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे पर खाली कैश वैन बरामद हुई। बदमाशों ने सबूत मिटाने के लिए वैन के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को कुल्हाड़ी से तोड़ दिया था।

शुरुआती जांच और गिरफ्तारी (Ghaziabad News)

शुरू में पुलिस को ड्राइवर और कर्मचारियों पर शक हुआ क्योंकि उनके बयान अलग-अलग थे। लेकिन सीसीटीवी फुटेज की जांच में साफ हुआ कि लूट बाहर के बदमाशों ने की थी। उन्होंने पहले से रेकी कर रखी थी और मौके पर पैदल घूम रहे थे।

10 मई को वेव सिटी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मोहम्मद कैफ और मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार किया। इनके पास से 8 लाख 6 हजार रुपये बरामद हुए। मोहम्मद कैफ पर 25 हजार रुपये का इनाम था।

पुलिस की जांच जारी (Ghaziabad News)

पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ और डीसीपी धवल जायसवाल ने मामले की जांच में तेजी दिखाई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुबैर को लूट का मुख्य प्लानर बताया गया। पड़ोसी फिरोज को भी डकैती में शामिल किया गया था।

पुलिस अब फरार शोएब और फिरोज को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। इस पूरे मामले में लूट, हथियार और वाहन सबूत के रूप में बरामद होने से जांच मजबूत हुई है।

यह घटना गाजियाबाद पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण है। आम नागरिकों की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस लगातार काम कर रही है। घायल पुलिसकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News