Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला प्रहलादनगर में मंगलवार दोपहर एक युवा विवाहिता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल छा गया है। मृतका की पहचान याशिका (20 वर्ष) के रूप में हुई है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को करीब साढ़े तीन बजे याशिका ने अपने घर में फांसी लगा ली। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत थाना देहात पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दो साल पहले हुई थी शादी (Hapur News)
मृतका याशिका की दो साल पहले शादी हुई थी और उसके एक साल का बेटा है। परिवार में इस घटना के बाद मातम का माहौल है। परिजन सदमे में हैं और किसी भी तरह की बात करने से बच रहे हैं।
पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)
सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतका के पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


