Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के रजापुर गांव के पास नाले किनारे एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह राहगीरों ने सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कर ली। मृतक की पहचान बुलंदशहर जिले के करोंजी गांव निवासी 25 वर्षीय शिवकुमार के रूप में हुई है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह स्थानीय राहगीरों ने रजापुर गांव के निकट नाले के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा और तुरंत सिंभावली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान शव से कुछ दूरी पर एक बुलेट मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
परिजन मौके पर पहुंच (Hapur News)
शव की पहचान कर पुलिस ने मृतक शिवकुमार के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा किया। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि शिवकुमार की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। देखते ही देखते आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। वारदात को लेकर परिजन और लोगों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज (Hapur News)
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण और प्रकृति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच विभिन्न पहलुओं पर की जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)
सिंभावली पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। मोटरसाइकिल के नंबर और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी संभावित आरोपी के बारे में ठोस जानकारी नहीं मिली है, लेकिन जांच तेजी से चल रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



