Khabarwala 24 News Hapur:Hapur News जिलाधिकारी कविता मीणा ने मंगलवार को जिला अस्पताल और नवीन मंडी स्थित गेहूं खरीद केंद्र का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में फैली गंदगी और अन्य अव्यवस्थाओं को देखते हुए कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही गेहूं खरीद की धीमी गति पर भी असंतोष व्यक्त किया।निरीक्षण के दौरान डीएम कविता मीणा सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंची। यहां परिसर में फैली गंदगी देख उनका मिजाज बिगड़ गया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हेमलता को तुरंत व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश दिए।

मरीजों से बातचीत की (Hapur News)
डीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में मच्छरों की समस्या बहुत बढ़ गई है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। जिसे पर उन्होंने व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने, नियमित फॉगिंग कराने और कूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में लगे वाटर कूलर की खराब स्थिति देखकर नाराजगी जताई और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश िदए।
लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई (Hapur News)
डीएम कविता मीणा ने साफ चेतावनी दी कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यदि लापरवाही बरती गई तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल मरीजों के इलाज के लिए है, यहां किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गेहूं खरीद केंद्र पर निरीक्षण (Hapur News)
अस्पताल निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी नवीन मंडी स्थित गेहूं खरीद केंद्र पहुंची। यहां उन्होंने खरीद की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। खरीदे गए गेहूं का समय पर उठान न होने पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने डीआरएमओ को तत्काल व्यवस्था सुधारने और खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खरीद केंद्रों पर किसान सुविधाजनक तरीके से अपना गेहूं बेच सकें, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



