Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाफिजपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वैगनआर कार को कुर्क किया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गई है। आरोपी बलबीर हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News )
पुलिस के अनुसार कपूरपुर थाना क्षेत्र में 19 जनवरी को गांव पारपा निवासी बलबीर की गला घोटकर हत्या कर शव को धौलाना क्षेत्र में रजवाहे के पास फेंक दिया था। पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए गांव पारपा निवासी रोहताश, उसके भाई सोनू, सतीश और साजिद को गिरफ्तार कर लिया था। कपूरपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जिसका जांच हाफिजपुर थाना प्रभारी को सौंपी थी।
अवैध धन अर्जित कर खरीदी थी कार (Hapur News)
हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि रोहताश ने ग्राम पारपा निवासी बलबीर से करीब 25 लाख रुपये उधार लिए थे। जब बलबीर ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया और गला घोंटकर हत्या कर दी। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें की जांच करने पर पता चला कि मुख्य आरोपी रोहताश ने मृतक बलबीर के 25 लाख रुपये में से 5.9 लाख रुपये से एक कार खरीदी थी। इस कारण का इस्तेमाल वारदात में किया गया था।
अन्य सम्पत्तियों के बारे में की जा रही जांच (Hapur News)
जांच के दौरान यह स्पष्ट होने पर पता चला कि वाहन अपराध से अर्जित धन से खरीदा गया है और वारदात में प्रयुक्त हुआ है, जिलाधिकारी के आदेश पर कार को कुर्क कर दिया है। आरोपी की अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई अन्य सम्पत्ति के बारे में भी जानकारी की जा रही है, ताकि कार्रवाई हो सके।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



