Hapur News भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ दिल्ली रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया गया। जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी, पूरे मार्ग […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ दिल्ली रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया गया। जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी, पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

इन मार्गों से निकली शोभा यात्रा (Hapur News)

यह शोभायात्रा दिल्ली रोड से शुरू होकर मेरठ तिराहा, तहसील चौपला, गढ़ रोड, अतरपुरा चौपला, रेलवे रोड होते हुए फ्री गंज रोड पर जाकर

संपन्न हुई। यात्रा के दौरान शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। भगवान परशुराम की प्रतिमा को सुसज्जित रथ पर विराजमान किया गया था, जिसे देखने के लिए लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

आकर्षण का केंद्र बनी झांकी (Hapur News)

शोभायात्रा की अगुवाई ऊंट और घोड़े कर रहे थे, जो आकर्षण का केंद्र बने रहे। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक झांकियां भी निकाली गईं, जिनमें भगवान हनुमान और भगवान शिव की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। भगवान शिव को नंदी पर सवार होकर तांडव करते हुए दर्शाया गया, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ जुटी रही।

हाथों में लहराते रहे भगवा झंडा (Hapur News)

यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे भजनों ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और उनके हाथों में भगवा झंडे लहराते रहे। पूरे मार्ग में जगह-जगह सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

Hapur news-
Hapur news-

रघुनाथ गंज के बाहर भाकियू नेता रिकेंश मुकद्दम ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया, वहीं सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने भी श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

इस अवसर पर डा.पराग शर्मा, डॉ. संजीव वशिष्ठ, डॉ. करुण शर्मा, अतुल शर्मा, अरविंद शर्मा, मोक्ष शर्मा, आयुष शर्मा, नितिन शर्मा, विपिन शर्मा, सभासद नितिन पराशर, जयभगवान शर्मा, प्रवीण शर्मा, बबली शर्मा, वंदना वशिष्ठ, मुरली पंडित, सुयश वशिष्ठ, मनोज शर्मा, पिंटू शर्मा और दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News