Khabarwala 24 News Banda: UP News उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। ‘बेटी भूखी क्यों गई?’ इस छोटी सी बात पर पति इतना बिगड़ गया कि उसने नहा रही अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
क्या है पूरा मामला (UP News)
घटना गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है। घर में खाना न बनने और छोटी बेटी के बिना कुछ खाए कोचिंग चले जाने को लेकर पति मोबीन शेख (52 वर्ष) और पत्नी सरीफन (48 वर्ष) के बीच विवाद शुरू हुआ। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मोबीन शेख का आपा खो गया। वह घर में रखी कुल्हाड़ी लेकर सीधे बाथरूम में पहुंच गया, जहां उसकी पत्नी नहा रही थी।आरोपी ने गुस्से में पत्नी पर कुल्हाड़ी से चार वार कर दिए। वार इतने घातक थे कि सरीफन मौके पर ही लहूलुहान होकर ढेर हो गई। घटना के बाद मोबीन शेख फरार हो गया।
मां का शव देख चीखने लगी बेटी (UP News)
जब छोटी बेटी कोचिंग से घर लौटी तो उसने मां का लहूलुहान शव देखा और जोर-जोर से चीखने लगी। उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े आए और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बबेरू कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।मृतका सरीफन के पांच बेटे मुंबई में काम करते हैं, जबकि घर पर केवल छोटी बेटी ही रहती थी। परिवार में पहले से ही आए दिन विवाद होता रहता था। कुछ सूत्रों के अनुसार शराब और घरेलू मामलों को लेकर भी झगड़े होते थे।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी (UP News)
पुलिस ने बताया कि आरोपी मोबीन शेख की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


