Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। जिला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव शौल्दा की एक महिला ने थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी एक पिता-पुत्र पर 10 लाख रुपये ठगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसके पुत्र को स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर पूरा पैसा हड़प लिया और फर्जी दस्तावेज थमा दिए।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
सोमवार को पीड़िता सुधा शर्मा ने जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। शिकायती पत्र में सुधा शर्मा ने बताया कि उनकी जान-पहचान बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बागड़पुर के एक पिता-पुत्र से थी। दोनों ने महिला के पुत्र की स्वास्थ्य विभाग में अच्छी सरकारी नौकरी लगवाने का दावा किया। नौकरी दिलाने के बदले में उन्होंने 10 लाख रुपये की मांग की।
फर्जी नियुक्ति पत्र सौपा (Hapur News)
झांसे में आकर पीड़िता ने आरोपितों को पूरे 10 लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने नौकरी लगने का दावा करते हुए फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य संबंधित दस्तावेज तैयार करके महिला को सौंप दिए। जब पीड़िता का पुत्र फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर स्वास्थ्य विभाग पहुंचा तो उसे पता चला कि यह पूरी तरह फर्जी है और नौकरी का कोई रिकॉर्ड नहीं है।
पीड़िता की दी धमकी (Hapur News)
इसके बाद पीड़िता ने आरोपितयों से अपने रुपये वापस मांगे। आरोपी पहले तो टाल-मटोल करते रहे और बाद में कुछ बैंक चेक थमा दिए। जब पीड़िता ने चेक बैंक में जमा किए तो सभी चेक बाउंस हो गए। अब आरोपी पिता-पुत्र पीड़िता और उसके पुत्र को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।पीड़िता सुधा शर्मा ने एसपी से अपील की है कि आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए और उनके रुपये वापस दिलाए जाएं।
क्या कहते है थाना प्रभारी (Hapur News)
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


