Hapur News अधिवक्ताओं ने तहसील चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर लगाया जाम, टोल प्लाजा पर अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हाफिजपुर थाना क्षेत्र में कुराना टोल प्लाजा पर पिछले दिनों एक अधिवक्ता के साथ मारपीट, लूटपाट और उनके चालक के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमान किया या था। इस मामले में हाफिजपुर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हाफिजपुर थाना क्षेत्र में कुराना टोल प्लाजा पर पिछले दिनों एक अधिवक्ता के साथ मारपीट, लूटपाट और उनके चालक के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमान किया या था। इस मामले में हाफिजपुर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील चौपला पर नारेबाजी कर मानव श्रखला बनाकर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर अधिवक्ता वापस लौटे। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

तहसील चौपला पर पहुंचे अधिवक्ता (Hapur News)

सोमवार सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में अधिवक्ता तहसील चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने मानव श्रृंखला बनाकर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया और धरने पर बैठकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब आधा घंटे तक चले इस जाम के कारण तहसील चौराहे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। कई वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं का आरोप है कि 28 मार्च को हुई घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है।

क्या था पूरा मामला (Hapur News)

28 मार्च को गांव हरसिंगपुर निवासी अधिवक्ता शंकर लाल सैनी आगरा से अपने गांव लौट रहे थे। उनकी कार में फास्टैग लगा हुआ था। कुराना टोल प्लाजा पहुंचने पर वहां अव्यवस्था के कारण कई लाइनों में वाहन रोके जा रहे थे। अधिवक्ता शंकर लाल ने कई बार टोल कर्मचारियों से अनुरोध किया कि उनकी गाड़ी आगे बढ़ाई जाए, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।

Hapur news-
Hapur news-

आरोपियों ने की थी मारपीट (Hapur News)

जब उन्होंने विरोध किया तो टोल कर्मचारी भड़क गए और अधिवक्ता तथा उनके ड्राइवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने उनके गले में कपड़ा डालकर जबरन टोल प्लाजा के रिकॉर्ड रूम में ले जाकर बुरी तरह दुर्व्यवहार किया। उनके चालक के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया। कर्मचारियों ने हिंसक व्यवहार करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए और जेब से करीब 1300 रुपये भी लूट लिए।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग (Hapur News)

घटना के बाद पीड़ित अधिवक्ता शंकर लाल सैनी ने हाफिजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी टोल कर्मचारी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसी नाराजगी के चलते हापुड़ के वकीलों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र और सचिव रवि कुमार ने कहा कि वकील समुदाय के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पूर्व सचिव वीरेंद्र सैनी, भोपाल सिसोदिया ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जल्द होनी चाहिए।

पुलिस अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन (Hapur News)

इसी बीच सीओ सिटी वरुण मिश्रा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओ को समझाया गया। पुलिस अधिकारियों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद अधिवक्ता शांतिपूर्वक वापस लौट गए।वकीलों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे न्यायिक कार्य बहिष्कार के साथ-साथ बड़ा आंदोलन शुरू कर देंगे।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सचिव रवि कुमार, अजित चौधरी, संजय कंसल, वीरेंद्र सैनी, भोपाल सिसोदिया, अमित पायल, अमित मित्तल, विकास त्यागी, राजीव शर्मा, रविंद्र निमेष, सुशील आजाद, सन्नी त्यागी, संजीव पूठा, संजय, मंयक त्यागी, अक्षय गुप्ता आदि मौजूद थे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news अधिवक्ताओं ने तहसील चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर लगाया जाम, टोल प्लाजा पर अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला Hapur news अधिवक्ताओं ने तहसील चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर लगाया जाम, टोल प्लाजा पर अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला Hapur news अधिवक्ताओं ने तहसील चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर लगाया जाम, टोल प्लाजा पर अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला Hapur news अधिवक्ताओं ने तहसील चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर लगाया जाम, टोल प्लाजा पर अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला Hapur news अधिवक्ताओं ने तहसील चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर लगाया जाम, टोल प्लाजा पर अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News