Hapur News पिकअप का टायर फटा, अनियंत्रित होकर बाइक से टकराई; बाइक सवार की मौत

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-334 स्थित टियाला फ्लाईओवर पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। मेरठ की ओर से आ रही दूध से भरी पिकअप का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन पूरी तरह अनियंत्रित हो गया। पिकअप डिवाइडर तोड़कर विपरीत दिशा में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-334 स्थित टियाला फ्लाईओवर पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। मेरठ की ओर से आ रही दूध से भरी पिकअप का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन पूरी तरह अनियंत्रित हो गया। पिकअप डिवाइडर तोड़कर विपरीत दिशा में जा रही बाइक से जोरदार टक्कर कर गई।इस भीषण टक्कर में बाइक सवार अशोक शर्मा फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अशोक शर्मा मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे। उनकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

पुलिस के अनुसार मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी अशोक शर्मा बाइक पर सवार होकर फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। इसी दौरान पिकअप का टायर फटने से हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पिकअप वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है।

पिकअप चालक मौके से हुआ फरार (Hapur News)

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। परिवार में इस हादसे की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और स्थानीय लोग हादसे की जगह पर पहुंचकर रो-रोकर बुरा हाल थे। उनके निधन से पूरे परिवार पर गहरा सदमा लगा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी (Hapur News)

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कराया जाएगा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News