Khabarwala 24 News News Hapur: Hapur News पुलिस कार्यालय के सभागार में मासिक पुलिस-व्यापारी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी (सीओ) वरुण मिश्रा ने की। गोष्ठी में शहर की यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में टिम्बर व्यापारी के यहां हुई लाखों की चोरी की वारदात का पर्दाफाश न होने का मुद्दा भी व्यापारियों ने जोरशोर से उठाया ।
जाम की समस्या का कराएं समाधान (Hapur News)
बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा गुरुद्वारा चौराहे पर लगने वाले जाम को लेकर रहा। व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों ने मिलकर इस समस्या के समाधान पर विचार किया। सुझाव दिया गया कि चौराहे के लेफ्ट साइड को पूरी तरह खाली रखा जाए, जिससे ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके और आवागमन सुचारु हो।इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ई-रिक्शा संचालन को लेकर भी एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा गया। इसमें सुझाव दिया गया कि अलग-अलग रूट के लिए अलग-अलग रंग के ई-रिक्शा निर्धारित किए जाएं, जिससे यातायात को व्यवस्थित किया जा सके। इस प्रस्ताव का व्यापारियों ने समर्थन किया और इसे लागू करने की मांग की।
स्कूली बच्चों की ई-रिक्शाओं को न रोका जाए (Hapur News)
व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने एक अहम मुद्दा उठाते हुए कहा कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को लाने-ले जाने वाली ई-रिक्शाओं को अनावश्यक रूप से न रोका जाए। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों और अभिभावकों को परेशानी होती है, इसलिए इस विषय में संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए।
टिंबर व्यापारी के यहां हुई चोरी की वारदात का कराया जाए पर्दाफाश (Hapur News)
संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने हाल ही में टिंबर व्यापारी कुलदीप गोयल के घर हुई दिनदहाड़े चोरी की घटना को भी बैठक में उठाया। उन्होंने पुलिस से मांग की कि इस मामले का जल्द खुलासा किया जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इस पर सीओ सदर वरुण मिश्रा ने आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
यह रहे मौजूद (Hapur News)
गोष्ठी में प्रभात अग्रवाल, संजय डावर, अमित गर्ग, राजीव तेल वाले, रवि मोहन गर्ग, दिनेश गुप्ता सहित कई व्यापारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शहर की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



