Khabarwala 24 News News Hapur: Hapur News नगर पालिका हापुड़ द्वारा प्रस्तावित 50 रुपये मासिक कूड़ा शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने इस प्रस्ताव के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
जनविरोधी है निर्णय (Hapur News)
व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने इस प्रस्ताव को पूरी तरह जनविरोधी, अव्यवहारिक और अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि शहर के व्यापारी पहले से ही कई प्रकार के करों का भुगतान कर रहे हैं, ऐसे में अतिरिक्त शुल्क थोपना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। उनका कहना था कि व्यापारियों पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है, जिससे छोटे और मध्यम वर्ग के कारोबारी प्रभावित होंगे।
न्याय शुल्क लगाना न्याय संगत नहीं (Hapur News)
जिला महामंत्री दीपक बंसल ने नगर की मौजूदा सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब तक सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता, तब तक किसी भी प्रकार का नया शुल्क लगाना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने प्रशासन से पहले व्यवस्था को बेहतर बनाने और फिर किसी निर्णय पर विचार करने की मांग की।
प्रस्ताव वापस नहीं लिया तो होगा आंदोलन (Hapur News)
व्यापार मंडल के जिला संरक्षक रविंद्र गुप्ता ने भी इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह निर्णय आम जनता और व्यापारियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने वाला है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि नगर पालिका ने इस प्रस्ताव को वापस नहीं लिया, तो व्यापार मंडल बड़े स्तर पर आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और अन्य विरोध कार्यक्रम आयोजित करने को मजबूर होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी आंदोलन की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
यह रहे मौजूद (Hapur News)
ज्ञापन सौंपने के दौरान व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे। इनमें जिला उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष ऋषभ गर्ग, जिला मंत्री विनोद थापर, यशपाल तनेजा, जिला कानूनी सलाहकार एडवोकेट सत्येंद्र गौड़, एडवोकेट एस.पी. सिंह और नगर महामंत्री कपिल अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी शामिल थे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



